उत्तर भारत में गर्मी का कहर…. टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

-दिल्ली में 10 साल में मई के महीने में नहीं पड़ी इतनी गर्मी
-26 मई को टूटा 18 साल का दिल्ली में गर्मी का रिकॉर्ड

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
उत्तर भारत में आग बरसाते सूरज ने पिछले कई साल के गर्मी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में सूरज आग के गोले उगल रहा है। दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने राजधानीवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली में 26 मई का दिन सालों बाद सबसे ज्यादा गर्म रहा।

यह भी पढ़ेंः- ‘महामारी का मरकज’: 20 देश… 83 जमाती और 15,500 पेज की चार्जशीट

26 मई की गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी का तापमान बढ़कर 47 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा। दूसरी ओर राजस्थान के चुरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यह पिछले 10 वर्षों का मई के महीने में दूसरा अधिकतम तापमान है।

यह भी पढ़ेंः- नॉर्थ डीएमसीः एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच का कारनामाः रिटायर्ड चपरासी को बनाया सलाहकार

दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन के पास 18 साल के बाद मंगलवार को मई महीने का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पालम के वेदर स्टेशन पर भी पिछले दशक का रिकॉर्ड टूटा। 2010 के बाद 26 मई 2020 को यानी मंगलवार को पालम में तापमान सबसे अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ेंः- ‘मर्दानगी’ मसले पर अलका लांबा के खिलाफ एफआईआर

सफदरजंग में 2002 के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला कि तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा हो। यानी यहां पिछले 18 साल का रिकॉर्ड टूटा। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में 18 साल के बाद मंगलवार को मई महीने का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं। हालात यह हैं कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
दिल्ली के सफदरजंग इलाके की वेधशाला पूरे शहर का केंद्र बिंदु मानी जाती है। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार के मुकाबले बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में लू के थपेड़े चलते रहेंगे। हालांकि दोपहर बाद तापमान में हल्की नरमी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- ‘पाताल लोक’ पर अनुष्का के खिलाफ एफआईआर!

गुरूवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ असरः
दिल्ली में गुरुवार को दोपहर बाद से एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते दिन के समय हल्के बादलों की आवाजाही होगी व रात में गरज व चमक के आसार हैं। इससे गुरुवार को तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार व शनिवार को धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अरब देशों की ओर से आने वाली हवा अपने साथ धूल लेकर आ रही है। इससे राजस्थान-दिल्ली समेत कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः- नॉर्थ डीएमसीः अधिकारी बेलगाम… महापौर लाचार

चुरू रहा सबसे गर्म
राजस्थान का चुरू मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। गर्मी ने यहां पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले साल 2016 में 19 मई को चुरू में पारा 50.2 डिग्री तक गया था। यही कारण रहा कि चुरू से लगते हरियाणा के हिसार का पारा भी 48 डिग्री तक पहुंच गया।
उत्तर भारत में आंधी और बूंदाबादी की संभावना
उत्तर प्रदेश-बिहार में झुलस रहे आम लोगों को बादलों की आवाजाही ने फौरी तौर पर कुछ राहत दी है। अगले दो दिनों में यहां धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वोत्तर के असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ेंः- नॉर्थ ईस्ट दिल्ली दंगेः पुलिस के हत्थे चढ़ीं हैवानियत के नंगे नाच की आरोपी दो और महिलाएं

उत्तर प्रदेश के बांदा व प्रयागराज में पारा 48 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं झांसी और आगरा में 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि अगले दो दिन और लोगों को इसी तरह की भीषण गर्मी झेलनी होगी। मौसम विभाग ने 29 व 30 मई को प्रदेश के विभिन्न अंचलों में तेज धूल भरी आंधी और फिर गरज और बजली की चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।