5 राजयोगों से इन 5 राशि वालों को मिलेगा पैसा, पॉवर और सम्मान

-जानें आपके लिए कैसा रहेगा जून का महीना

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 30 मई।
देश भर में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। परंतु जून का महीना मिथुन और सिंह राशि सहित पांच राशियों के जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण गुजरने वाला है। जून माह में वृषभ राशि में एक साथ 4 राजयोग बन रहे हैं। इनमें बुधादित्‍य राजयोग, शुक्रादित्‍य राजयोग, लक्ष्‍मी नारायण राजयोग और गजलक्ष्‍मी राजयोग शामिल हैं। इसके साथ ही जून माह के पहले दिन मंगल ग्रह के मेष राशि में गोचर करने की वजह से यहां रुचक राजयोग बन रहा है। जून माह में इन 5 रा‍जयोग के एक साथ बनने की वजह से महायोग की स्थिति बन रही है। जान लें कि यह महीना करियर और आर्थिक स्थिति के मामले में मिथुन और सिंह राशि सहित 5 राशियों के जातकों के लिए बेहद शानदार रहेगा। इन राशि वालों को अचानक रूके हुए धन की प्राप्ति होगी और आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
आप भी जानिये कि कहीं आपकी राशि भी इनमें शामिल हैः-
मेषः मेष राशि के जातकों के लिए जून का महीना आर्थिक स्थिति के मामले में अनुकूल रहेगा और धन लाभ की प्रबल स्थिति बन रही है। किसी प्रॉपर्टी से लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। परिवार में अहं के टकराव से बचें तो बेहतर होगा। यात्राओं से सफलता हासिल होगी शॉपिंग मूड में रहेंगे। महीने के अंत में सुख-समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। आपको किसी महिला की सहायता प्राप्त हो सकती है।वृषभः वृषभ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में यह महीना शुभ फल देने वाला है। कारोबार में कोई दो प्रॉजेक्ट आपको काफ़ी आकर्षित करेंगे परंतु इनमें से किसी एक पर ही आप अमल कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेगा और संतान पर व्यय अधिक हो सकता है। सेहत में सुधार होगा। परिवार के मामलों में धीरे धीरे सुंदर संयोग बनेंगे। यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। महीने के अंत में जीवन में कई बदलाव आएंगे। थोड़ा सा बंधन महसूस कर सकते हैं। हर कार्य सोचसमझकर करें।
मिथुनः मिथुन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके विरोधी आपकी सूझबूझ के क़ायल होते जाएंगे। आर्थिक मामलों में धीरे धीरे सुधार आऐगा। बातचीत द्वारा मामलों को सुलझाएंगे और आपकी कार्य योजनाएं सफल होंगी। परिवार में किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। यात्राओं से कष्ट हो सकता है। किसी डॉक्युमेंटेशन की वजह परेशानी हो सकती है और मन अशांत रह सकता है। महीने के अंत में किसी महिला की वजह से जीवन में सुख शांति प्राप्त होगी।
कर्कः कर्क राशि के जातकों के लिए जून का महीना आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। लव लाइफ़ में ख़ुशियां रहेंगी। पुरानी यादें ताज़ा होंगी और प्रेम संबंध में सुखद अनुभव रहेंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कष्ट और अचानक से किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। लापरवाही नहीं बरतें। यात्राओं से सफलता प्राप्त होगी। किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन अशांत रहेगा। माह के अंत में आपके लिए सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे।

सिंहः सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला रहेगा। महीने में आपको धैर्य के साथ किसी निर्णय पर पहुंचना चाहिए। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में ख़ुशियां प्राप्त होंगी, आपसी प्रेम बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में मन बेचैन रहेगा। आर्थिक मामलों के लिए यह माह कठिन है और व्यय की स्थितियां बन रही हैं। संतान संबंधित कष्ट बढ़ सकते हैं, उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आपको कोई उपहार मिल सकता है। यात्राओं को टाल दें तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
कन्याः कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना आर्थिक मामलों में बहुत ही शुभ परिणाम देने वाला होगा। आपके जीवन में काफ़ी बदलाव नज़र आएंगे। कार्यक्षेत्र में सुधार होंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक रहेंगे एवं कष्ट बढ़ सकते हैं। परिवार में मन अशांत रहेगा, कोर्ट कचहरी के मामले भी बढ़ सकते हैं। सेहत में धीरे धीरे सुधार नजर आएंगे। यात्राओं से कष्ट बढ़ सकते हैं अतः टाल दें तो अच्छा होगा। माह के अंत में सफलता हासिल होगी, किसी बेहतर स्थान पर शिफ्ट होने का मन भी बना सकते हैं।
तुलाः तुला राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में इस महीने उन्नति होगी एवं किसी पितृतुल्य व्यक्ति की मदद से प्रॉजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक मामलों में अचानक सुधार होगा। सेहत में सुधार होगा। परिवार में कोई आपका अपना आपको धोखा दे सकता है।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। माह के अंत में सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों में सुधार आएंगे। परिवार में किसी नई शुरुआत को लेकर मन थोड़ा सा संकोच में रहेगा लेकिन अंत में सफलता हासिल होगी। परिवार के साथ यात्राओं पर जा सकते है। माह के अंत में किसी महिला की मदद से सुख समृद्धि के शुभ संयोग बन जाएंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
धनुः धनु राशि के जातकों का भाग्‍य साथ देगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और प्रॉजेक्ट सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में धन लाभ होगा । निवेश से लाभ प्राप्त होगा। किसी काम से संबंधित यात्राओं में विशेष सफलता हासिल करेंगे। यात्राओं के दौरान किसी युवा की मदद भी मिल सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति की राय आपके काम आएगी जिसने समाज में मेहनत करके एक मुक़ाम हासिल किया है। महीने के अंत में किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है।
मकरः मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में य‍ह महीना शुभ फलदायक होगा। बेहतर परिणाम की गुंजाइश बनी रहेगी। यात्राओं के शुभ परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी राय खुलकर रखेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। भावनात्मक वजह से व्यय अधिक हो सकते हैं। परिवार में कुछ कष्ट बढ़ सकते हैं और आपसी मतभेद भी रहेंगे। माह के अंत में किसी मातृतुल्य महिला को लेकर मन अशांत रहेगा एवं चिंताएं बढ़ेंगी।
कुंभः कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना धन लाभ देने वाला रहेगा। अपने भविष्य के बारे में सोच कर निवेश करेंगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा और अपनी रोमांटिक लाइफ़ से ख़ुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणामों के लिए थोड़ा मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। परिवार में फ़्रस्ट्रेशन बढ़ सकती है और मन अशांत रहेगा। इस माह यात्राओं को टाल दें। माह के अंत में भावनात्‍मक तौर पर समय कठिन रहेगा। आपको क्रोध पर काबू करते हुए संयम से काम लेना चाहिए।
मीनः मीन राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है और धन लाभ की प्रबल स्थितियां बनती जाएंगी। सेहत को सुधारने में आपको किसी महिला की मदद मिल सकती है। परिवार में खुशियां दस्तक देंगी व आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। परिवार में सुखद समय लाने के लिए आपको इस माह कई अवसर मिलते जाएंगे। यात्राओं से सफलता प्राप्त होगी और मन प्रसन्न रहेगा। माह के अंत में किसी बात को लेकर मन अशांत हो सकता है।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)