पुलिस के जरिए बाहरी दिल्ली में 1 लाख सेनेटरी नेपकिन पहुंचाएगी बीजेपी

-मिशन-अनिवार्य के तहत झुग्गी-झोंपड़ी बस्तियों की महिलाओं को मदद
-एक हजार सैनेटाइजर, 5 हजार मास्क और 50 राशन किट पुलिस को सोंपी

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
मिशन अनिवार्य के तहत भारतीय जनता पार्टी झुग्गी बस्तियों में रहने वाली महिलाओं व किशोंरियों को 1 लाख सेनेटरी नेपकिन पहुंचाएगी। दिल्ली पुलिस की महिला विंग के जरिए बाहरी उत्तर जिला में इन्हें वितरित किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान के लिए दिल्ली पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बाहरी उत्तर जिले के पुलिस अधिकारियों को 1 हजार सैनिटाइजर, 5 हजार मास्क, 50 राशन किट सौंपे। जिसे कोरोना वारियर्स व जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- पंजाबः कैप्टन को भारी पड़ रहा लॉकडाउन… कांग्रेस विधायकों ने ही खोला सीएम के खिलाफ मोर्चा

मनोज तिवारी ने तय किया कि बाहरी उत्तर जिला पुलिस के महिला विंग को 1 लाख सेनेटरी नैपकिन पहुंचाये जाएंगे। इस अवसर पर डीसीपी गौरव श्रीवास्तव, एसएचओ अक्षय कुमार, भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी मौजूद थे। तिवारी ने कहा कि अपनी ड्यूटी के साथ ही इंसानियत की ड्यूटी भी दिल्ली पुलिस बखूबी निभा रही है। दिल्ली पुलिस अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आई है।

यह भी पढ़ेंः- दिल्ली दंगों में जामिया का एक और छात्र दबोचा

उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को खाना खिलाना हो, सड़क पर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का काम हो या फिर बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखना हो, हर सेवा दिल्ली पुलिस ने की है। ऐसे समय में यह हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनका पूरा ख्याल रखें। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर हम दिल्ली के जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। एकजुटता ही हमारी ताकत है और हम मिलकर कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई को जीत सकते हैं।