9 से 15 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल

-जानें 9 से 15 मार्च के बीच क्या कहते हैं आपके सितारे

मेषः इस सप्ताह आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टनरशिप वाले काम में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के योग हैं। ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। समाज में मान-समान बढ़ेगा। नई इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को लाल वस्त्र का दान करें।
वृषभः इस सप्ताह भाग्य साथ देगा। व्यापार सही चलेगा। व्यापार में चल रही छोटी मोटी परेशानियां अपने आप दूर हो जाएंगी। आमदनी अच्छी रहेगी। किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपनी आंखों का ध्यान रखें। पार्टनरशिप वाला व्यापार अच्छा रहेगा। कोई नई इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। यात्रा का योग है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय ठीक रहेगा।
उपायः ग़रीबों को दूध और दही का दान करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। आपका पराक्रम और बढ़ेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आमदनी भी होगी। छोटे भाई से मनमुटाव हो सकता है। ग़ुस्सा कम करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी को उधार सोच समझ कर दें। वाहन लेने के योग हैं। मन में थोड़ी परेशानी बनी रह सकती है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः मंदिर में चावल का दान करें।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। आमदनी भी सही रहेगी, ख़र्चा भी ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिलने के योग हैं। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः माता पिता का आशीर्वाद ले कर घर से निकलें और ग़रीबों को मीठा खिलाएं।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। व्यापार ठीकठाक रहेगा। आमदनी बनी रहेगी। रुके हुए काम बनने शुरू हो जाऐंगे। हृदय रोग से सावधान रहें। कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। हाथ में पैसा बना रहेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोज़ सूर्य देव को जल चढ़ाएं, ग़रीबों को पानी पिलाएं।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिले जुले असर वाला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव बना रह सकता है। रुके हुए पैसे आने के योग हैं लेकिन किसी को उधार पैसा ना दें। वाहन लेने के योग बने हुए हैं। शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन सप्ताह के अंत तक परेशानी दूर हो जाएगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार सही रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। छोटी मोटी परेशानी में घिरे रहेंगे लेकिन सप्ताह के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पार्टनरशिप वाले काम में फायदा होगा। रुके हुए पैसे आने के योग हैं, प्रयास जारी रखें। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आया है। व्यापार अच्छा चलेगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। रुके हुए काम बनने के योग हैं। नया वाहन लेने के योग हैं। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। शरीर में आलस रहेगा। छात्राओं को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को गुड़ का दान करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। आमदनी बनी रहेगी। ख़र्च ज़्यादा होगा। सरकारी काम में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। रुके हुए पैसे वापस आने के योग हैं। रुका हुआ काम भी बनेगा। प्रॉपर्टी बिकने के योग हैं। मन में परेशानी बनी रह सकती है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को हल्दी का दान करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। ख़र्च ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन में परेशानी बनी रहेगी। गुस्से पर काबू रखें। प्रॉपर्टी लेने और बिकने योग हैं। इनवेस्टमेंट के योग हैं। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिलेगी। जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए हैं उनका प्रमोशन हो जाएगा।
उपायः ग़रीबों को खाना खिलाएं।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। कारोबार में सफलता ज़रूर मिलेगी। आमदनी अच्छी होगी। घर या दुकान की टूट फुट ठीक करा सकते हैं। रूका हुआ धन वापस आ सकता है। दूर-पास की यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को काले चने का दान करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा, लेकिन मन ख़राब रहेगा। आपका मन इधर-उधर भागने को करेगा। यात्रा का योग है। व्यापार के लिए अच्छा समय है। आमदनी अच्छी होगी।रुके हुए काम बनेंगे। रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। समाज में मान-समान मिलेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः पक्षियों के लिए रोज़ अपने घर के बाहर पानी भर कर रखें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8