मालामाल करेगा होलिका दहन पर गजकेसरी योग

-जानिए किन राशियों के लिए खास रहेगी इस बार की होली
         आचार्य रामगोपाल शुक्ल

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
तीन मार्च से शुरू हुए होलाष्टक के साथ रंगों के पर्व होली की शुरुआत हो चुकी है। 10 मार्च को धुलेंडी यानी होली और एक दिन पहले 9 मार्च को होली का त्योगार यानी होलिका दहन होगा। इस साल होलिका दहन पर ध्वज योग बन रहा है। इसके साथ ही गजकेसरी योग पड़ने की वजह से यह लोगों को मालामाल करने जा रहा है। यह योग कुछ राशियों के जातकों लिए बहुत खास रहने वाले हैं।
आचार्य रामगोपाल शुक्ल के अनुसार इस तरह का विशेष योग 499 साल बाद बन रहा है। इस साल यानी 2020 में जब होली मनाई जाएगी, उस समय बृहस्पति अपनी राशि धनु तथा शनि अपनी राशि मकर में स्थित होंगे। यह बहुत ही प्रबल योग है जो दोनों ही बड़े ग्रहों की मजबूत स्थिति से बन रहा है। यह एक विशेष ग्रह संयोग है। इससे पहले होली पर यह योग 3 मार्च 1521 को बना था।
आचार्य रामगोपाल शुक्ल बताते हैं कि इस समय गुरु अपनी खुद की राशि धनु में बैठे हुए हैं और इनकी दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है। होलिका दहन भी सोमवार को होना है और सोमवार का दिन चंद्रमा का माना जाता है। अतः चंद्रमा के प्रभाव से इस बार होलिका दहन खास बन रहा है।
ग्रह दशा के अनुसार होली के दिन विलक्षण गजकेसरी योग बन रहा है। जब बृहस्पति ग्रह चंद्रमा से केंद्र भाव में स्थित होता है तो यह योग बनता है। होली के दिन सोमवार को बृहस्पति धनु राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित होंगे। यह बृहस्पति की चंद्रमा से केंद्रीय स्थिति है। यही स्थिति गजकेसरी योग बनने की कारक है।.यह योग अत्यंत प्रभावशाली, शुभ और लक्ष्मी देने वाला महायोग है। इसके प्रभाव से खास राशि के जातकों को होली और उसके बाद उत्तम धन की प्राप्ति होगी।
दूसरी ओर इस दिन ध्वज केसरी योग भी बन रहा है। यह योग भी कुछ खास राशि वालों के लिए बेहतर स्थिति बनाने वाला और धन-धान्य से पूर्ति करने वाला है। बता दें कि ध्वज योग कार्यों में सफलता दिलाने वालो और कार्यक्षेत्र में तरक्की व मान-सम्मान दिलाने वाला होता है।
जानें किन राशियों के जातकों पर होगी विशेष कृपाः
वृषः वृष राशि के जातकों के लिए इस योग की वजह से परिवार और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और अच्छा धन लाभ होगा।
कन्याः कन्या राशि के जातकों को यह योग विशेष तौर पर मन की शांति देने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे और जातकों की मेहनत रंग लाएगी। जीवन में चल रहीं परेशानियां दूर होंगी।
तुलाः इस राशि के जातकों के लिए होली पर बन रहा यह योग सफलता दिलाने वाला साबित होगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
मकरः मकर राशि वाले जातक अपनी सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च करेंगे। इन्हें बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। जिस कार्य में भी अपना हाथ डालेंगे उस कार्य में आपको सफलता मिलेगी।
मीनः यहा योग मीन राशि के जातकों की स्थिति में सुधार लाएगा। पदोन्नती मिलने की भी संभावना है। कारोबार में मुनाफा होगा और किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ नया व्यापार शुरु कर सकते हैं।