साप्ताहिक राशिफल (20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2020)

-इस सप्ताह जानें अपने सितारों की चाल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में धीरे धीरे सुधार आएगा। रुका अुआ धन धीरे धीरे आएगा। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। अपने काम पर ध्यान दें, आपके सभी मनोरथ सफल होंगे।
उपायः प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। व्यापार चलता रहेगा। जितना हो सके पॉज़िटिव रहें। नौकरी वाले मन में शांति बनाए रखें। लव लाइफ़ के लिए अच्छा समय है।
उपायः रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम और रुके हुए व्यापार में थोड़ी रफ्तार आएगी। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। विचारों को पॉजिटिव बनाए रखें। नौकरी वाले चिंता नहीं करें।
उपायः नियमित तौर पर हनुमान भावुक जी का पाठ करे।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिलने के पूरे योग हैं। अपना प्रयास जारी रखें। आलस्य का त्यागकरें। व्यापार में सुधार आएगा। लव लाइफ़ के लिए अच्छा समय है।
उपायः रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंहः ये सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हाथ में पैसा बना रहेगा। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। सोच को पॉज़िटिव बनाए रखें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। नौकरी वाले थोड़े चिंतित हो सकते हैं। लव लाइफ़ के लिए समय ठीक ठाक है।
उपायः नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके व्यापार में थोड़ा सुधार आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है, आप अपना काम करते रहें। लव लाइफ़ वाले थोड़ा संभल कर चलें।
उपायः रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जितना हो सके पॉज़िटिव रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके हाथ में पैसे रहेगा। व्यापार थोड़ा थोड़ा शुरू हो जाऐगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई जरूरी निर्णय लेना पड़ सकता है। व्यापार में धीरे-धीरे सुधार आएगा। मन में अजीब सा भय बना रहेगा। परेशान न हों नौकरी वालों के लिए समय ठीक है।
उपायः प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मन में नकारात्मक विचार रहेंगे लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाऐगा। काम धंधे में सुधार आएगा। विचारों को पॉजिटिव बनाए रखें। नौकरी वाले चिंतित नहीं हों।
उपायः रोज़ाना पक्षियों के लिए घर के बाहर पानी रखें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। मन ख़राब रहेगा लेकिन मन को पॉज़िटिव और ख़ुश रखें। आपका थोड़ा बहुत काम चलता रहेगा, पैसा आता रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए एक अलग तरह की खुशियां लेकर आएगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आपके हाथ में पैसा बना रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः महामृत्युंजय मंत्र का नियमित जाप करें और पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8