साप्ताहिक राशिफल (25 मई से 31 मई 2020 तक)

-जानें, इस सप्ताह क्या कहती है आपके सितारों की चाल

यह इस महीने का आखिरी सप्ताह है। चबसे तेज गति से चलने वाला बुध ग्रह 24 मई को रात्रि 11 बजकर 54 मिनट पर बृषभ राशि में से निकलकर अपनी राशि मिथुन में आ रहा है। बुध के राशि परिवर्तन के साथ ही मेष, सिंह, कुंभ और मीन राशि के जातकों को बड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह चंद्रमा की स्थिति भी बदल रही है। ऐसे में किस राशि पर कैसा होगा असर, आईये जानते हैंः-

यह भी पढ़ेंः- नॉर्थ ईस्ट दिल्ली दंगेः पुलिस के हत्थे चढ़ीं हैवानियत के नंगे नाच की आरोपी दो और महिलाएं

25 मई से 31 मई 2020 तक का राशिफल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और साथ में मंगल की नज़र इस समय आपके धन घर, दुश्मन घर और पार्टनरशिप वाले घर पर होगी। इसका अर्थ है कि इस समय आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आपकी आमदनी भी अच्छी होगी और थोड़े बहुत खर्चे भी होंगे। आपका व्यापार धीरे-धीरे और बढ़ता रहेगा। लेकिन इस समय आपका मन ख़राब रहेगा और थोड़ा बहुत स्वास्थ्य में दिक़्क़त आएगी। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने में सफलता पाओगे। साथ ही इस समय आपका पार्टनरशिप वाला काम भी अच्छा रहेगा। अगर पार्टनर के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वो भी खत्म होगा। इस समय में आपके रुके हुए काम भी पूरे होने लेगेंगे। निवेश के लिए अच्छा समय है। शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। गुरूवार और शनिवार को जरा बच कर चलें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपायः ग़रीबो को अन्न का दान करें।

यह भी पढ़ेंः- सिक्किम विज्ञापन विवादः एलजी ने की कार्रवाई तब जागी दिल्ली सरकार… विज्ञापन से हटा नागरिकता का कॉलम

वृषभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय शुक्र अपनी राशि में गोचर कर रहे हैं और साथ ही सूर्य भी आपकी राशि में गोचर कर रहे है। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा साथ ही व्यापार से संबंधित जो भी परेशानी चल रही है वो इस समय में ख़त्म हो जाएग़ी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी साथ में इस समय आपका कोई मोटा ख़र्चा भी हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो धीरे-धीरे सुधार आएगा। नया वाहन लेने के योग बन रहे हैं। निवेश कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा आना शुरू हो जाएगा। शनिवार और गुरुवार को सावधानी से चलें, इस समय आपको चोट लग सकती है और बने बनाए काम बिगड़ सकते है। सोमवार और शुक्रवार आपके लिए काफ़ी अच्छे रहेंगे। कोई नया काम शुरू करना हो तो इस समय शुरू करें। लव लाइफ़ वालों के लिए समय अच्छा है। नौकरी वाले थोड़ा शांति से चलें।
उपायः दही का दान करें और पानी पिलाएं।

यह भी पढ़ेंः- बिहारः एनडीए व महागठबंधन के बीच गरमाई सियासत

मिथुनः यह सप्ताह अपने लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय बुध आपकी राशि और अपने घर मिथुन में गोचर कर रहा है, साथ ही राहु भी आपकी राशि में होंगे। इसका अर्थ है कि आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे आपको उतना फल मिलेगा। आपका व्यापार दिन पर दिन और अच्छा होता जाऐगा। आमदनी भी अच्छी होगी। पुराने मसलों को कैसे ख़त्म किया जाए इसकी योजना बनाने में लगे रहोगे। व्यापार से सम्बंधित जो भी परेशानी चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप दूर हो जाऐंग़ी। रुके हुए काम भी बनेंगे। लेकिन राहु की दशा आपका मन खराब कर सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मंगलवार और बुधवार के दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। लेकिन गुरूवार और शनिवार को जितना हो सके बच कर चलें। नौकरी वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।
उपायः ग़रीबों को गुड़ का दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ेंः- देना ही होगा मकान का किरायाः हाई कोर्ट

कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। छोटी मोटी परेशानियों में घिरे रहोगे। आपका मन भी विचलित रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान सुख मिलेगा। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। इस समय किया हुआ निवेश और कोई काम दोनों आपके लिए शुभफलदायक रहेगा। मंगलवार को जितना हो सके घर पर रहें और बच के रहें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी अच्छा समय है।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ेंः- नॉर्थ डीएमसीः निजी फेसबुक अकाउंट पर सरकारी भर्ती का फरमान

सिंहः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस समय सूर्य की स्थिति एक ही जगह होने से आपका ये समय सामान्य रहेगा। आपके रुके हुए सरकारी काम, व्यापार से रिलेटेड कोई भी काम पूरे हो जाएंगे। आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्च भी अधिक होगा। आपका व्यापार दिन पर दिन बढ़ता जाएगा। समाज में मान-समान और बढ़ेगा लेकिन कुछ अशुभ ग्रहों की नज़र से आपको इस समय पेट से संबंधित कोई रोग हो सकता है। आपका मन भी ख़राब रह सकता है। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। निवेश कर सकते हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों को छोटी मोटी चिंताए सताती रहेंगी लेकिन आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएग़ी।
उपायः पक्षियों के पानी भर कर रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ेंः- बसें तो नहीं चलीं पर लल्लू चले गए जेल… मुश्किल जारी… कांग्रेस पर रहा बुधवार भारी

कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु और मंगल की नज़र आपकी राशि पर रहेगी। आपकी राशि का स्वामी बुध मिथुन में गोचर कर रहा है। अर्थात् इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा और आमदनी भी होगी लेकिन खर्चे ज़्यादा होंगे। गुरु की नज़र आपकी राशि पर होने से आपके नए दुश्मन बढ़ेंगे। लेकिन मंगल की नज़र होने से आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। थोड़ा बहुत आपका मन विचलित रहेगा और ग़ुस्सा अधिक आऐगा। इस समय निवेश बिलकुल भी ना करें। सोमवार और शुक्रवार का दिन काफ़ी अच्छा है इस समय कोई ख़ुशी का समाचार आपको मिल सकता है। गुरुवार और शनिवार जितना हो सके शांत और बच कर चलें। नौकरी वालों को इस समय शांत होकर चलना होगा। आपकी नौकरी पर आंच आ सकती है लेकिन आप इस समय जितना बच कर चलोगे उतना ही अच्छा होगा। ज़्यादा चिंतित ना हों समय के साथ सब ठीक हो जाऐगा।
उपायः रोज़ाना गायत्री मंत्र का पाठ करें और गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका राशि स्वामी शुक्र अब वृष राशि में गोचर कर रहा होगा और साथ में शनि की नज़र आपकी राशि पर होगी। इसका अर्थ है कि शनि की नज़र होने से आपका पार्टनरशिप वाला काम अच्छा रहेगा। इस समय आपके किसी के साथ भी मनमुटाव चल रहे हैं तो वो धीरे-धीरे अपने आप दूर हो जाएंगे। इस समय आपका व्यापार भी अच्छा रहेगा। कोई ना कोई योजना बनाने में लगे रहोगे लेकिन इस समय कुछ समझ नहीं आएगा। आपका मन विचलित रह सकता है। सोमवार और बुधवार थोड़ा संभाल कर चलें। शनिवार और मंगलवार आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। नौकरी वालों के लिए ये समय सामान्य रहेगा। अपना काम करते रहें और किसी बात की फ़िक्र ना करें।
उपायः ग़रीबों को कनक का दान करें और शिवजी की आराधना करें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए पहले से अच्छा रहेगा। इस समय सूर्य और शुक्र की नज़र आपकी राशि पर है। इस समय आपका व्यापार ठीक होगा लेकिन मन थोड़ा विचलित रहेगा। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आना शुरू हो जाऐगा। इस समय आप निवेश बिल्कुल भी ना करें। घर के कोई पुराने मसलों के चकर में घर का वातावरण अच्छा नहीं चल रहा है तो वो मसला अब दूर होना शुरू हो जाऐगा। रुके हुए काम भी पूरे होना शुरू हो जाएंगे। जितना हो सके बुधवार को बच कर चलें। मंगलवार और शुक्रवार आपके लिए अच्छे दिन रहेंगे। नौकरी वालों को संभालकर चलना होगा। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आऐग़ी लेकिन आपका ग़ुस्सा बने हुए काम बिगड़ सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय बुध और राहु की नज़र आपकी राशि पर होगी और साथ में केतु आपकी राशि में गोचर कर रहा है। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। आमदनी भी अच्छी होगी लेकिन इस समय आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको नहीं मिलेगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ज़रूर ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव भी थोड़ा बहुत रहेगा। रुके हुए काम को पूरा करने के प्रयास में लगे रहें। धीरे-धीरे काम पूरा हो जाऐगा। निवेश का समय नहीं है इस समय निवेश बिलकुल भी ना करें। आपके लिए सोमवार और शुक्रवार के दिन थोड़ा बच कर चलना होगा। गुरुवार और शनिवार का दिन आपके लिए उत्तम है। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। आप अपना काम शांति से करते रहें।
उपायः नियमित तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें और काले चने का दान करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय शनि और गुरु आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। दिन पर दिन आपका व्यापार और बढ़मता रहेगा। साथ में सरकारी कामों में भी सफलता मिलने के पूरे योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य एक दम ठीक रहेगा। लेकिन मन थोड़ा विचलित रहेगा। इस समय आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। निवेश करने के लिए समय ठीक है। बुधवार को जितना हो सके शांति से चलें, इस समय कोई भी लापरवाही आपको बहुत बड़ा नुक़सान कर सकती है। मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार आपके लिए उत्तम दिन हैं। नौकरी वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। जो चाहते है इस समय सब पूरे होने के योग हैं। आप अपना प्रयास जारी रखें और काम करते रहें।
उपायः ग़रीबों को तेल या काले तिल का दान करें और मंगलवार व शनिवार को अपनी नज़र उतरवाएं।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहा है तो ये आपके व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। आमदनी अच्छी होगी ख़र्चा ज़्यादा होगा। चंद्रमा अपनी राशि कर्क में आए हैं इस समय पर आपको मानसिक कष्ट रहेगा और साथ में ग़ुस्सा भी अधिक आऐगा। इसलिए आपको मंगलवार और बुधवार को शांत रह कर निकालने होंगे। निवेश के लिए अच्छा समय है। इस समय शरीर में आलस रहेगा और आपकी खुद की लापरवाही से छोटी मोटी चोट लग सकती है। शनिवार और गुरुवार को कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है। घर पर ख़ुशी का वातावरण बना रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः मंगलवार को शनि चालीसा का पाठ करें और काले चने का दान करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। इस समय शनि की नजर आपके ऊपर है। आप इस समय बहुत मेहनत करोगे। जितनी मेहनत करोगे आपको उतना फल मिलेगा। इस समय आपके रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। साथ ही रुके हुए पैसे आना भी शुरू हो जाएंग़े। अपने प्रयास जारी रखें। आपका व्यापार दिन प्रति दिन और बढ़ता जाएगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है। पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते है। समाज में आपका मान-समान और बढ़ेगा। आप सामाजिक कार्यों में लगे रहेंगे। मंगलवार को जितना हो सके बच कर चलें और बुधवार और शुक्रवार का दिन आपके लिए सबसे उत्तम रहेगा। इस समय किया हुआ काम और निवेश दोनों आपको अच्छा फल देंगे। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा है आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आएगी। आप अपना काम अच्छे से और पॉज़िटिव होकर करते रहें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः हल्दी या चने का दान करें औऱ गायत्री मंत्र का जाप करें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8