इन चार राशियों की कन्याओं से शादी करने वाले होते हैं भाग्यशाली

-घर परिवार में नहीं होती धन और सुख की कमी

आचार्य रामगोपाल शुक्ल/ नई दिल्ली
हर युवा का सपना होता है अपने लिए अच्छे जीवन साथी का। इसके लिए शादी से पहले लोग गुण-दोष का मिलान करवाते हैं। इसके अलावा कई तरह के अन्य टोटके भी अपनाये जाते हैं। लेकिन हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि कुछ ऐसी राशियां भी हैं, जिनमें जन्मी कन्याओं के साथ शादी करने के बाद पति अपने आप ही सौभाग्यशाली बन जाते हैं। मेष से शुरू होकर मीन तक 12 राशियां हैं और हर राशि की अपनी विशेषता होती है। कसी की भी राशि से उसके जीवन में होने वाली घटनाओ का पता लगाया जा सकता है। हमने पहले ही आपको बताया था कि किन राशियों के लोग आपस में एक-दूसरे के अच्छे साथी यानी कि दोस्त साबित होते हैं। हम यहां आपको बताएंगे कि किन राशियों की कन्याओं के साथ शादी करने के बाद किसी भी व्यक्ति का जीवन बदल सकता है। एसी चार राशियां हैं, जिनमें जन्मी कन्याओं के साथ शादी करने के बाद व्यक्ति के घर-परिवार में कभी भी धन-वैभव, सुख और शांति की कमी नहीं होती। आप भी जानें, कौन सी हैं वो राशियांः-
कर्कः कर्क राशि की कन्याएं सौभाग्य के साथ जन्म लेती हैं। यह अपने पति के प्रति पूरी वफादार और ईमानदार साबित होती हैं। कहा जाता है कि यह कन्याएं जिस घर में जाती हैं वहां धन-धान्य, सुख और वैभव की कोई कमी नहीं होती। इनके अंदर परिवार के लोगों को खुश रखने की कला होती है। किसी भी मुसीबत के समय में यह परिवार के लोगों का साथ नहीं छोड़ती और अपने परिवार को परोशानी से निकालने के लिए पूरा प्रयास करती हैं।

यह भी पढ़ेंः- जानें, कौनसी राशि वालों में होता है गजब का आत्मविश्वास…. किन्हें मिलता है जीवन में एक ही बार सच्चा प्यार?

मकरः मकर राशि की कन्याएं बहुत ज्यादा बु़़द्धमान और समझदार होती हैं। इस राशि की कन्याएं अपने पति के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं। यह जिस परिवार में जाती हैं, वहां कोई कमी नहीं रहती। इस राशि मे जन्म लेने वाली कन्याएं गरीब परिवार में जाकर भी उसे अमीर बना देती हैं। इनकी कोशिश रहती है कि यह खुद भी खुश रहें और अपने आस पास के लोगों को भी खुश रखें।

यह भी पढ़ेंः- वृष राशि वालों के लिए मकर तो मिथुन वालों के कुंभ राशि वाले होते हैं अच्छे दोस्त… जानें आपके लिए कौन होगा बेहतर सहयोगी?

कुंभः कुंभ राशि की कन्याएं बहुत ज्यादा खयाल रखने वाली, दृढ़ निश्चयी, स्वतंत्र विचारों से परिपूर्ण और आत्मविश्वास से सराबोर होती हैं। यह अपने परिवार की खुशियों के बारे में ही सोचती रहती हैं। यह जहां जाती हैं, वहां खुशियां लेकर जाती हैं। अत्यंत कठिन समय में भी कभी पति का साथ नहीं छोड़ती हैं। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि किसी भी घर परिवार के लिए इस राशि की कन्याएं हमेशा शुभ होती हैं।

यह भी पढ़ेंः- हिमाचल में आज से होंगे मंदिरों में दर्शन… आज से खुले छोटी काशी में मंदिर

मीनः मीन राशि में जन्म लेने वाली कन्याएं अपने पति की हर जरूरत का खयाल रखती हैं। यह बेहद संवेदनशील और हर बात का खयाल रखने वाली होती हैं। माना जाता है कि इनके साथ शादी करने वाला व्यक्ति अपने जीवन में खूब तरक्की करता है। यह अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होती हैं। इनके परिवार में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती।

(अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 7982558960)