दिल्ली पर तबलीगियों का कहर… 1707 में से 1080 कोरोना पॉजिटिव

-संपर्क में आने से 353 हुए कोरोना के शिकार, देश में 14 हजार के पार
-जानें दिल्ली के 68 हॉटस्पॉट, जिनकी वजह से रेड जोन में आई राजधानी

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली पर तबलीगी जमात के लोग कहर बनकर टूटे हैं। अब तक आए कुल 1707 मामलों में से 1080 कोरोना पॉजिअव तबलीगी जमात से जुड़े पाए गए हैं। इनके अलावा 353 मामले ऐसे हैं जो कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने की वजह से बीमार हुए हैं। दिल्ली में 191 लोग ऐसे हैं जिनके कोरोना के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना के 56 नए मामले सामने आए।
देशभर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 14 हमार के आंकड़े को पार गई है। बीते 24 घंटों में 991 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 43 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14,378 हो गई। इनमें से 11 हजार 906 सक्रिय हैं मरीज हैं। अब तक 1992 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि अब तक भारत में 480 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को गुजरात में 176, राजस्थान में 41, आंध्र प्रदेश में 31 और महाराष्ट्र के नागपुर में चार नए मामले सामने आए।
दिल्ली के 68 इलाके हॉटस्पॉट घोषित
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने की वजह से यहां हॉटस्पॉट की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दिल्ली के कुल 11 जिलों में 10 जिले कोरोना संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। राजधानी दिल्ली का एक भी जिला ग्रीन जोन में नहीं है। यहां देंखें हॉटस्पॉट इलाकों की पूरी लिस्टः-
ये हैं दिल्ली के 68 हॉट स्पॉट इलाकेः-
1. गांधी नगर पार्क और मालवीय नगर के नजदीक के कई रास्ते
2. गली नंबर-6, एल-1 संगम विहार
3. शाहजहानाबाद सोसायटी, प्लॉट नंबर-1, सेक्टर-11 द्वारका
4. दीनपुर गांव
5. तबलीगी मरकज, निजामुद्दीन बस्ती
6. पश्चिमी निजामुद्दीन और जी और डी ब्लॉक के इलाके
7. जहांगीरपुरी इलाके का ब्लॉक बी
8. कल्याणपुरी, गली संख्या-14 में मकान नंबर-141 से 180 तक
9. वसुंधरा एन्क्लेव मंसारा अपार्टमेंट्स
10. खिचड़ीपुर की 3 गलियां
11. पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर की गली नंबर-9
12. मयूर विहार फेज-1 एक्सटेंशन स्थित वर्धमान अपार्टमेंट्स
13. पटपड़गंज में आईपी एक्सटेंशन स्थित मयूर ध्वज अपार्टमेंट्स
14. किशनकुंज एक्सटेंशन स्थित मकान नंबर- जे-3/115-जे/3/108
15. किशनकुंज एक्सटेंशन स्थित मकान नंबर- जे-3/101-जे-3/107
16. पश्चिमी विनोद नगर स्थित ब्लॉक ए, मकान नंबर ए वन 76 से ए वन 89 तक
17. दिलशाद गार्डन स्थित पॉकेट एल और एच
18. ओल्ड सीमापुरी, ब्लॉक जी, एच और जे
19. दिलशान कॉलोनी स्थित ब्लॉक एफ 70-90 तक
20. झिलमिल कॉलोनी स्थित प्रताप खंड
21. राजौरी स्थित मानसरोवर गार्डन
22. जहांगीर पुरी स्थित सी ब्लॉक में गली नंबर 1-10 तक
23. देवली एक्सटेंशन
24. शास्त्री मार्केट स्थित दक्षिण मोती बाग का जेजे क्लस्टर
25. बंगाली मार्केट/बाबर रोड यह टोडर मल रोड और बाबर से जुड़ा है।
26. केंद्रीय जिला सदर बाजार
27. केंद्रीय जिला चांदनी महल
28. केंद्रीय जिला नबी करीम
29. बुराड़ी संत नगर, बालाजी अपार्टमेंट्स
30. मोतीनगर डीएलएफ, कैपिटल ग्रीन्स, जी 174
31. पश्चिम विहार, बी 1/2
32. अशोक नगर में सेकेंड फ्लोर 11/3
33. पश्चिम विहार, कृष्णा अपार्टमेंट्स, ए वन बी/75 ए
34. मादीपुर जेजे कॉलोनी ए-288
35. पूर्वी पटेल नगर, 36/4
36. खिड़की गांव, खिड़की एक्सटेंशन, दुकान संख्या-जे 4/49
37. चिराग दिल्ली, पंडित मोहल्ला एपिक सेंटर,जैन मोहल्ला
38. जनकपुरी कोठी नंबर 119, सी-टू
39. संगम विहार स्थित मकान नंबर 112 बी गली
40. तुगलकाबाद चुड़िया मोहल्ला, पूरी गली मकान नंबर जी 54 से एफ 107 और पूरी गली घर संख्या- सीएन 854 से 137 तक
41. जहांपुरी एच-3 ब्लॉक 1100 वाली गली और 1300वाली गली
42. बाड़ा हिंदुराव क्षेत्र
43. नवाब गंज इलाका
44. शास्त्री पार्क स्थित बी ब्लॉक गली नंबर-4, मकान नंबर-62
45. मॉडल टाउन पुलिस कॉलोनी, एच और आइ ब्लॉक उत्तरी जी
46. नई दिल्ली स्थित सफदरजंग एन्क्लेव बी ब्लॉक
47. जीटीबी एन्क्लेव ई पॉकट
48. ईस्ट ऑफ कैलाश, गड़ी शेरा मोहल्ला घर संख्या-53-55 और 25
49. ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित ई ब्लॉक में 284-294 तक
50. ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित घर संख्या-97 से 107 और 120-127
51. अबु फजल एन्क्लेव स्थित ई ब्लॉक
52. अबु फजल एन्क्लेव, एच ब्लॉक (नजदीक उमरा मस्जिद)
53. एक्सटेंशन मदनपुर खादर, कच्ची कॉलोनी में गली संख्या-16
54.मदनपुर खादर, मेहला मोहल्ला
55. एक्सटेंशन पार्ट-2 जयपुर खड्डा कॉलोनी घर संख्या-1144 से 1134 तक और 618 से 623 तक
56. एक्सटेंशन पार्ट-2 जैतपुर खड्डा कॉलोनी घर संख्या 811 से 829 तक और 824 से 835 तक
57. जाकिर नगर स्थित गली नंबर 18-22 तक और अबु बकर मस्जिद के आसपास का क्षेत्र
58. हौज रानी स्थित एमडीआर डेयरी से राजा राम मोहन स्कूल
59. शाहीन बाग गली नंबर 6 ए ब्लॉक
60. ईस्ट राम नगर शाहदरा में गली नंबर 3, 4 और 5
61. एल-2 संगम विहार,
62. गली नंबर-26-27,तुगलकाबाद एक्सटेंशन
63. सी-105 हरिनगर, बी-33 हरिनगर
64. सी-785 कैंप नंबर-2
65. आरजेड-168 और के-2 ब्लॉक निहार विहा
66. के ब्लॉक जहांगीर पुरी
67. सावित्री नगर
68. मालवीय नगर