-बुधादित्य योग के निर्माण से होगी इच्छाओं की पूर्ति
पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 06 मई, 2025।
जल्दी ही मेष राशि में बुधादित्य योग बनने जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव 7 मई 2025 को रात 3 बजकर 53 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध के मेष राशि में आने से 12 राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। ग्रहों के खास बात यह है कि इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य मौजूद हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति होगी, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुधदेव को बुद्धि, संवाद, गणित, व्यापार और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में लगभग 21 दिनों तक रहते हैं और जब भी गोचर करते हैं, तो जातकों को करियर में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा कुंडली में उनकी स्थिति शुभ होने पर जातक व्यापार में मनचाहा लाभ और प्रतिष्ठा पाता है। हालांकि बुध के राशि परिवर्तन से भी कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलता है।
एक तरफ ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, व्यापार, वाणी, गणित का कारक माना गया है तो सूर्य भगवान को मान सम्मान का कारक माना गया है ऐसे में दोनों ग्रहों की युति कुछ राशियों के जातकों के लिए लाभदायक साबित होगा।
आप भी जानिये, क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिलः-
मिथुनः बुध के मेष राशि में गोचर करना और बुधादित्य योग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। व्यापार में मुनाफा मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कोई इच्छा लंबे समय से मन में है, तो उसके पूर्ण होने का समय आ गया है। आय के नए-नए स्रोतों का निर्माण होगा। इस दौरान निवेश में लाभ और आर्थिक योजनाओं में सफलता की प्राप्ति संभव है। आर्थिक योजनाओं में सफलता की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में चल रही उलझने दूर होंगी।
कर्कः बुध के इस गोचर और बुधादित्य योग से कर्क राशि वालों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के परीक्षा परिणाम भी आ सकते हैं। आपको इष्ट-मित्रों का साथ प्राप्त होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। नए व्यापार की शुरुआत आप करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आत्मीयता बढ़ेगी।
सिंहः मेष राशि में बुध के गोचर और बुधादित्य योग से सिंह राशि वालों के धन में वृद्धि होगी। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको निवेश, संपत्ति, व शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा। यह समय आत्म-प्रेरणा और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपको अपने रुचि के अनुसार ही काम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे।
कन्याः मेष राशि में बुध का राशि परिवर्तन और बुधादित्य योग कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से धन की कमी समाप्त होगी। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, तो उससे मुक्ति मिल सकती है। इस समय आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
तुलाः मेष राशि में बुध का गोचर और बुधादित्य योग तुला राशि के जातकों के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। उनका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में लाभ के भी योग बन रहे हैं साथ ही उनका स्वास्थ्य भी उनके अनुकूल रहेगा।
धनुः मेष राशि में बुध के गोचर और बुधादित्य योग से धनु राशि के जातक अपने करियर और जीवन के संबंध में विवेकपूर्ण निर्णय लेते हुए दिखाई देंगे। आपको ऐसे नए प्रोजेक्ट्स प्राप्त हो सकते हैं जो आपके पेशेवर विकास में सहायक होंगे।
मकरः मेष राशि में बुध का गोचर और बुधादित्य योग मकर राशि के जातकों के लिए यह युति विशेष फलकारी होगी। इन जातकों को सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। पिता और बड़ों का साथ मिलेगा वहीं परिवार के साथ उनका अच्छा समय बीतेगा।
कुंभः मेष राशि में बुध का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग विशेष लाभ देने वाला हो सकता है। व्यापार करने वाले या नौकरी पेशा दोनों को ही इस योग में लाभ मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ मिल सकता है और नौकरी वालों को अपने पद में लाभ मिल सकता है। वहीं परिवार के लिए भी यह समय अच्छा है।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)