DELHI-NCR में आंधी-बारिश की चेतावनी, गर्मी से राहत देंगी तेज हवाएं

-गरज के साथ होगी बारिश, गिरेगा दिल्ली-एनसीआर का तापमान

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 06 मई, 2025।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगे भी मौसम राहत भरा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को भी धूल भरी तेज हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट की घोषणा की है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में बादल छाए रहे। घूप भी खिली रही, लेकिन 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम विभाग ने कहा है कि गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं।
उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी मध्यम श्रेणी में ही बनी हुई है। मंगलवार को सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 123 रिकॉर्ड किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल
नोएडा में सोमवार सुबह से बादल छाए रहने से दिनभर लोगों को गर्मी से राहत रही। तो वहीं शाम होते ही हल्की बूंदाबांदी ने मौसम सुहाना बना दिया। सोमवार को धूप न निकलने से लोगों को सुबह से ही गर्मी से निजात मिली। इससे तापमान में गिरावट बनी रही।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चली। वहीं, 11 मई तक दिन और रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। इससे लोगों को छह दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। आइएमडी के अनुसार 11 मई तक हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रहेंगे। 7 और 9 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे।
इसके अलावा 8, 10 और 11 मई को बारिश होने से मौसम में ठंडक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 6 और 8 मई को तूफानी हवा और वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है। दो दिन 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच और रात का तापमान 24 डिग्री बना रहेगा। लोगों को छह दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।