BIHAR: शिक्षा बचाओ समिति की बैठक संपन्न

-नई शिक्षा नीति 2020 का विरोध, बदलाव की मांग

एसएस ब्यूरो/ हाजीपुरः 25 मई।
अखिल भारतीय शिक्षा बचाओ समिति वैशाली चैप्टर की बैठक हाजीपुर के टिन्नी किड्स होम के सभागार में पूर्व अंचलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में नई शिक्षा नीति-2020 का विरोध किया। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति 2020 के स्थान पर जन शिक्षा नीति 2026 को लागू करने की मांग की।
बैठक में भगत सिंह विचार मंच के मनोज कुमार भूषण ने नई शिक्षा नीति-2020 को शिक्षा को बर्बाद करने वाली नीति बताया। अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस नीति के खिलाफ जोरदार जन आन्दोलन करना वक्त की पुकार है। इंद्रदेव राय ने जन शिक्षा नीति 2026 को लागू करने के लिए आम लोगों से आन्दोलन में शामिल होने का आह्वान किया। अवधेश कुमार ने सेमेस्टर प्रणाली तथा चार वर्षीय स्नातक डिग्री को समाप्त करने पर जोर दिया। बैठक में अधिवक्ता गुंजन कुमार, श्यामानंद किशोर, अधिवक्ता विजेंद्र कुमार, नंदू दास, सन्नी कुमार, विकाश कुमार, विक्की कुमार, बिपिन कुमार, रामलाल राय आदि वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी।