‘नीच भंग राजयोग’ दिलाएगा कष्टों से मुक्ति

-गुरू, शनि और मंगल के मकर राशि में जाने से बनेगा योग
-30 मार्च से नीच की मकर राशि में प्रवेश कर रहे बृहस्पिति
             ज्योतिषी शिवम गोयल
        (कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
‘नीच भंग राजयोग’ लोगों को कष्ट से मुक्ति दिलाएगा। आने वाली 30 मार्च से देव गुरु बृहस्पिति अपनी राशि धनु से निकल कर अपनी नीच राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इसी दिन शनि और मंगल भी मकर राशि में गोचर करेंगे। इनके चलते विशेष ‘नीच भंग राजयोग’ बन रहा है। इस योग के चलते गुरू अपनी नीच की दशा में होते हुए भी लोगों को लाभदायक सिद्ध होंगे। इसी योग के चलते देश में स्थिरता आने के साथ हाजिर बाजार में उतार-चढ़ाव लाएगा।
शनि और मंगल का साथ होने की वजह से गुरु तेज़ी को रोकेगा। इसके साथ ही 31 मार्च को सूर्य देव रेवती नक्षत्र में आकर शनि और मंगल से दुष्ट की स्थिति में होगा। इसकी वजह से तेल, अनाज, सोना और शेयर बाज़ार में थोड़ा बहुत तेज़ी का रुक देखने को मिलेगा।
फिलहाल गुरू की वक्री अवस्था चल रही है। इस अवस्था के दौरान गुरू 30 मार्च से मकर राशि में गोचर करेंगे। यह स्थिति 30 जून 2020 तक रहेगी। गुरू 29 जून को दोबारा धनु राशि में आकर वक्री अवस्था में गोचर करेंगे। खास बात है कि 14 मई 2020 से 13 सितंबर 2020 तक गुरू की चाल वक्री रहेगी। इसके पश्चात 20 नवंबर 2020 को गुरू फिर से मकर राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि गुरू बीती 17 जनवरी से 14 फरवरी के बीच धनु राशि में अज्व की स्थिति में रहा है।
कुछ इस तरह होगा विभिन्न राशि वाले जातकों पर असर
मेषः आपको धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। दूर-पास की यात्रा करेंगे। ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है।
वृषः आप नए काम की योजना बनाएंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी रह सकती हैं। नौकरी वालों के लिए समय ठीक रहेगा। व्यापारियों को कुछ परेशानी होगी। पैसे उधार देने से बचें।
मिथुनः गुरु के शुभ प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। रूका हुआ धन वापस आएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
कर्कः आपके शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहेगी। थोड़ा शारीरिक कष्ट हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। शत्रुओं की चाल से सावधान रहें। अपना समय शांति से निकलना होगा।
सिंहः शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। सेहत से जुड़ी पेट और मोटापे की समस्याएं हो सकती हैं। डरें नहीं धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। व्यापारियों के लिये समय अच्छा है।
कन्याः सुख में वृद्धि होगी। माता जी को सेहत का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। मानसिक तनाव होगा। नौकरी वालों को परेशानी हो सकती है।
तुलाः यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। परंतु जब गुरु देव वक्री होंगे तो सब ठीक हो जाएगा। सुख और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नया वाहन ले सकते हैं।
वृश्चिकः धन लाभ होगा। वाणी में मिठास आएगी। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।
धनुः आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मन में परेशानी बनी रहेगी। रुके हुए काम धीरे-धीरे बनना शुरू होंगे। शांति से चलें। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। कोई ख़ुशख़बरी मिलेगी।
मकरः आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन हाथों में नहीं रुकेगा। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। दिमाग़ में परेशानी चलती रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।
कुंभः आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन की बचत करने सफलता मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। नौकरी वालों को लाभ होगा।
मीनः कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र के लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।