16 से 22 मार्च तक का राशिफल

जानें 16 से 22 मार्च के बीच अपने सितारों की चाल

मेषः इस सप्ताह आपको मानसिक और शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको आलस ज़्यादा रहेगा। काम करने का मन नहीं करेगा, इसकी वजह से आपका नुक़सान हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा नहीं है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को खाना खिलाएं।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ का योग है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। ख़र्च पर नियंत्रण रखें। मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। कोई नई योजना बन सकती है। रुके हुए काम बनने शुरू हो जाऐंगे। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनका प्रमोशन हो जाएगा।
उपायः मंदिर में दुध का दान करें।
मिथुनः समय आपके अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। धन का लाभ होगा। ख़र्चा ज्यादा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अनाज संबंधी काम में अच्छी सफलता मिलेगी। शेयर बाज़ार में इनवेस्ट कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः गऊ माता को चारा खिलाएं।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान सुख मिलेगा। यात्रा का योग है। प्रॉपर्टी के काम में फायदा हो सकता है। किसी के साथ चला आ रहा मनमुटाव ख़त्म होगा। नौकरी वालों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। शरीर में आलस ज़्यादा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः पक्षियों के लिए रोज़ पानी भर के रखें।
सिंहः समय सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए थोड़ा परेशानी वाला समय है। मन अशांत रहेगा। ग़ुस्सा भी ज़्यादा आऐगा। शारीरिक कष्ट आ सकते हैं। ध्यान से चलें। आमदनी बनी रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ वाले लोग संभल कर चलें।
उपायः ग़रीबों को मीठा खिलाएं।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। मन अशांत रहेगा। रुके हुए पैसे आने के योग हैं, लेकिन किसी को उधार पैसा ना दें। वाहन लेने के योग बन रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। व्यापार में थोड़ी परेशानी चलेगी लेकिन सप्ताह के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः गऊ माता को गुड़ खिलाएं।
तुलाः राशि के जातकों के लिए समय अच्छा है। व्यापार में आमदनी बनी रहेगी। ख़र्चा ज़्यादा हो सकता है। छोटी मोटी परेशानियों में घिरे रह सकते हैं। लेकिन सप्ताह के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पार्टनरशिप वाला काम लाभदायक रहेगा। रुके हुए पैसे आने के योग हैं, प्रयास जारी रखें। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। व्यापार सही चलेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। इस समय सोने में इनवेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। यात्रा का योग है। नया वाहन ले सकते हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को गुड़ का दान करें।
धनुः इस सप्ताह समय शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। आमदनी सही रहेगी। ख़र्च ज़्यादा होगा। सरकारी काम में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के योग हैं। रुके हुए काम भी बनेंगे। मन अशांत रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को हल्दी का दान करें।
मकरः इस सप्ताह समय सामान्य रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है। मन ख़राब रहेगा। इस समय ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा, अपने ग़ुस्से को शांत रखें। प्रॉपर्टी लेने और बिकने योग बन रहे है। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को काले चने का दान करें।
कुंभः इस सप्ताह समय शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। कारोबार में सफलता ज़रूर मिलेगी। आमदनी भी अच्छी होगी। इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। घर या दुकान की टूट फुट ठीक करा सकते हैं। रूका हुआ धर वापस आएगा। रुके हुए काम बन जाएंगे। दूर-पास की यात्रा पर जा सकते हैं। मन में चल रही परेशानी को भुला दें, यह अपने आप ठीक हो जाएंगी। लव लाइफ़ के लिए समय काफ़ी अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को काले चने का दान करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा, लेकिन मन में अशांति रह सकती है। दूर-पास की यात्रा का योग है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। आमदनी अच्छी होगी। रुके हुए काम बनेंगे। रुक हुआ धन वापस आएगा। निवेश कर सकते हैं। किसी के साथ पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः पक्षियों के लिए रोज़ अपने घर के बाहर पानी भर कर रखें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8