संसद ने पास किया ‘वंदे मातरम’ के अपमान पर अपराध वाला कानून

-वंदे मातरम के अपमान पर हो सकती है जेल और जुर्माने की सजा
-ओवैसी व कनिमोझी जताया विरोध, बताया सकुलरिज्म के खिलाफ

एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 30 जुलाई।
संसद ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के अपमान को अपराध बनाने वाले बिल को गुरूवार को पास कर दिया। यह बिल विपक्ष की ओर से बहस और हंगामे के बीच पास किया गया। गौरतलब है कि राज्यसभा से इस बिल को पहले ही पास किया जा चुका है। अब वंदे मातरम गीत के अपमान पर तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है। हालांकि एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी, डीएमके की कनिमोझी समेत विपक्ष के कई सांसदों ने इस बिल के पास होने का विरोध किया। डीएमके सांसद ने कहा कि यह हिंदुत्व का एजेंडा है और सेकुलरिज्म के खिलाफ है।
बता दें कि यह बिल ‘प्रिवेंशन आफ इंसल्ट्स टू नेशनल आनर एक्ट फ्लैग, संविधान और नेशनल एंथम का अपमान करने पर सजा का प्रावधान है। इसमें तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। बार-बार गलती करने वालों को कम से कम एक साल की जेल हो सकती है। अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के पश्चात यह बिल कानून का रूप ले लगा। कानून का रूप लेलेने के बाद वंदे मातरम के गाने के दौरान अपमान करने, रूकावट डालने या गड़बड़ी करने पर भी तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकेगी। यह बिल वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के साल में पास हुआ है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इस गाने की रचना की थी, जिसे बाद में उनके उपन्यास आनंदमठ में शामिल किया गया था।
निचले सदन में चर्चा के दौरान बहस का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कांग्रेस को अपने 76 साल के राज में वंदे मातरम को उसका सही सम्मान देना चाहिए था। लेकिन इसके बजाय उसने तुष्टिकरण की राजनीति का सहारा लिया। नरेंद्र मोदी सरकार अब राष्ट्रगीत को उसका सही सम्मान दे रही है, जिसका वह हकदार है। राय ने बिल पर अपना छोटा सा जवाब वंदे मातरम के नारे के साथ खत्म करते हुए कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए, हमें पूरा यानी कि सभी छंदों वाला वंदे मातरम गाना चाहिए।’
डीएमके सांसद के. कनिमोझी ने बिल पर विरोध जताते हुए कहा कि यह एक हिंदुत्व एजेंडा है जिसे राष्ट्रवाद के नाम पर लाया जा रहा है। यह फेडरलिज्म के खिलाफ है। आप ऐसा कानून लाकर राष्ट्रवाद नहीं थोप सकते, यह देश के सेकुलरिज्म के खिलाफ है। देश बनाने वालों में केवल 2 लाइनों की समझदारी थी, लेकिन आज आप इसे जरूरी बनाकर और अर हम सभी 6 लाइनें नहीं गाते हैं तो इसे क्रिमिनल आॅफेंस बनाकर देश को पोलराइज करने की कोशिश कर रहे हो। वहीं बीजेपी के संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 76 साल के राज में वंदे मातरम को राष्ट्रगीत के तौर पर वह सम्मान नहीं दिया जिसका वह हकदार था। बिल पास होने के पश्चात नारेबाजी के बीच लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।