प्याज के भाव 100 रूपये तक जाने की आशंका

-चार के उच्च स्तर पर पहुंचे प्याज के दाम

टीम एटूजेड/ नई दिल्ली
साल 1998 में दिल्ली में भाजपा से सत्ता की चाबी छीनने वाला प्याज एक बार फिर बढ़त की ओर है। प्याज की खरीदारी ने उपभोक्ताओं के आंसू निकालने शुरू कर दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्याज के दाम 100 रूपये प्रति किलो से ऊपर जा सकते हैं। दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्याज के भाव 25 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। दिल्ली एनसीआर में प्याज के खुदरा भाव 50 रुपये से 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
व्यापारी संगठन के प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली में प्याज की रोजाना की खपत करीब 3,000 टन है। जबकि बाजार में केवल 1,000 टन प्याज की आपूर्ति हो रही है। ऐसा ही चलता रहा तो दीपावली तक थोक भाव 65 सौ रुपए क्विंटल से आठ हजार रुपए क्विंटल पर पहुंच जाएगा। तब उपभोक्ताओं को यह 90-100 रुपए किलो तक मिलेगा। ज्यादा बारिश से प्याज की फसल को नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और दक्षिण के राज्यों से आने वाला प्याज भी समय से मंडी में नहीं पहुंच पा रहा है।
हालांकि सरकार प्याज की कीमत को काबू में रखने का पूरा प्रयास कर रही है। सरकारी एजेंसियां खुले बाजार में प्याज की बिक्री कर रही हैं। इसके निर्यात पर दिए जाने वाले सभी लाभ हटा लिए गए हैं। इसके अलावा प्याज का मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (एमईपी) भी बढ़ा दिया गया है।