हरियाणा चुनावः आप ने घोषित किए 22 उम्मीदवार

-दिल्ली-एनसीआर में घोषित किए गए 8 प्रत्याशी

टीम एटूजेड/ नई दिल्ली
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से सटी राज्य की विधानसभा सीटों के लिए 22 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सभी राजनीतिक दल सत्ता की कुर्सी के लिए जोर अजमाइश में जुट गया है। एक कदम आगे रहते हुए आम आदमी पार्टी ने राज्य की 22 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन सीटों में दिल्ली से सटे एनसीआर की आठ सीटें भी शामिल हैं।इनमें दिल्ली से सटी महेंद्रगढ़, गुड़गांव, होडल, पलवल, फरीदाबाद एनआइटी, बड़खल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद शामिल हैं।
90 सीट वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को पूरा हो रहा है।राज्य में 21 अक्टूबर को को मतदान होगा। जबकि 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 47, आईएनएलडी को 19, कांग्रेस को 15 , एचजेसी को 2, बीएसपी को 1, अकाली दल को 1 और निदर्लीय को 5 सीटें मिली थीं।

एनसीआर के उम्मीदवारों की सूचीः
अजय शर्मा -महेन्द्रगढ़
रणवीर सिंह राठी- गुरुग्राम
करण सिंह डागर- होडल
कुलदीप कौशिक- पलवल
संतोष यादव- फरीदाबाद
धर्मवीर भड़ाना- बड़खल
हरेन्दर भाटी- बल्लभगढ़
कुमारी सुमनलता वशिष्ठ- फरीदाबाद