नई दिल्ली लोकसभाः भाजपा की तलाश जारी

गंभीर, भाटिया, जौली, तंवर, रविंद्र गुप्ता की दावेदारी
विजय जौली

टीम एटूजैड/नई दिल्ली
सभी राजनीतिक दलों में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी में

मीनाक्षी लेखी

भी हर सीट पर दावेदारों की लंबी फेहरिश्त है। नई दिल्ली लोकसभा सीट को लेकर दावेदारों की कोशिशें जारी हैं। इस सीट से अभी भाजपा की मीनाक्षी लेखी सांसद हैं और वह स्वाभाविक दावेदार हैं। लेकिन दूसरे कई कद्दावर नेताओं की नजर इस सीट पर जमी हुई है। इनमें पूर्व विधायक विजय जौली और करण सिंह तंवर तो दावेदारी कर ही रहे हैं। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता व् राजेश भाटिया के नामों की भी खासी चर्चा है। हालांकि पार्टी में विकल्प के तौर पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के नाम पर भी

रविंद्र गुप्ता

चर्चा शुरू हो गई है।
भाजपाई सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की बात छोड़ दें तो वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी अपने चुनाव क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय नहीं रहीं। इसके चलते ज्यादातर कार्यकर्ता उनसे खुश नहीं हैं। दूसरी ओर पार्टी में भी चुनाव जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। मीनाक्षी लेखी पढ़ी लिखी और पेशे से वकील हैं व इससे पहले पार्टी की प्रवक्ता भी रही हैं।

 

        राजेश भाटिया

हालांकि पंजाबी उम्मीदवार के रूप में राजेश भाटिया भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। भाटिया दिल्ली नगर निगम में कई पदों पर रह चुके हैं। उन्हें निगम में कई सुधार कार्यों के लिए भी जाना जाता है। फिलहाल वह प्रदेश महामंत्री हैं और पार्टी में खासे सक्रिय हैं।

विकल्प के रूप में दावेदारीः
विकल्प के रूप में जो दावेदार हैं उनमें, विजय जौली पूर्व विधायक हैं। जौली ने पूर्व

गौतम गंभीर
करन सिंह तंवर

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव भी लड़ा था। तब इस सीट का नाम गोल मार्केट हुआ करता था। उनके अलावा श्याम जाजू का नाम भी दावेदारों में शामिल है जो कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी भी हैं। गौतम गंभीर के नाम में यही गंभीरता है कि वह क्रिकेटर रहे हैं और मशहूर चेहरा हैं। अन्य दावेदारों में करण सिंह तंवर और रविंद्र गुप्ता का नाम लिया जा रहा है। करण सिंह तंवर छावनी क्षेत्र से विधायक रहे हैं और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नई दिल्ली क्षेत्र में वह ज्यादा सक्रिय रहते हैं। उनके अलावा रविंद्र गुप्ता ने भी मीनाक्षी लेखी के रूप में दावेदारी ठोंकी है। रविंद्र गुप्ता फिलहाल प्रदेश महामंत्री हैं और इससे पहले वह उत्तरी दिल्ली के महापौर रहे हैं और नई दिल्ली क्षेत्र के करोलबाग में रहते हैं।

महत्वपूर्ण है नई दिल्ली सीटः
नई दिल्ली लोकसभा सीट को किसी जाति या धर्म विशेष से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। क्योंकि एक ओर जहां केंद्रीय कर्मचारी इस सीट पर भारी तादादा में हैं। तो दूसरी ओर दूसरी कई बड़ी कालोनियां भी इस चुनाव क्षेत्र में आती हैं। नई दिल्ली लोकसभा सीट के साथ नई दिल्ली विधानसभा सीट भी महत्वपूर्ण रही है। इस लोकसभा सीट से कांग्रेस के अजय माकन 10 साल सांसद रहे और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। उनके अलावा इस सीट से भाजपा के विजय गोयल भी सांसद रह चुके हैं। दूसरी ओर नई दिल्ली विधानसभा सीट से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित विधायक रह चुकी हैं तो वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसी सीट से विधायक हैं।