भाजपा-उत्तर पश्चिमी दिल्लीः दावेदारों की लंबी है फेहरिश्त

योगेंद्र चंदोलिया, हंसराज हंस, अनीता आर्य सहित आधा दर्जन दावेदार
योगेंद्र चंदोलिया

टीम एटूजैड/नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट पर दावेदारों की लंबी फेहरिश्त है। दिल्ली की सात में से उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बताया जा रहा है कि पार्टी संगठन में वर्तमान सांसद उदित राज को लेकर नाराजगी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से स्थानीय सांसद इलाके में कुछ ज्यादा सक्रिय हुए हैं।

लेकिन दावेदारों में भारतीय जनता पार्टी के पुराने दिग्गज शामिल हैं। उदित राज के अलावा दावेदारों में पूर्व महापौर योगेंद्र चंदोलिया, गायक हंसराज हंस, अनीता आर्य, दुष्यंत गौतम और कांग्रेस से आईं कृष्णा तीरथ के नाम शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश भाजपा के कुछ नेताओं में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि पार्टी नेतृत्व बाहर से आए लोगों को ज्यादा तवज्जो दे रहा है।

हंसराज हंस

पार्टी सूत्रों की मानें तो उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से उदित राज को बदलने की बात चलती है तो किसी सैलिब्रिटी को लड़ाने पर विचार किया जा सकता है। पार्टी संगठन में एक धड़ा इस बात पर विचार कर रहा है कि यदि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया तो वर्तमान सांसदों की जतीने की संभावनाएं कम हो जाएंगी। ऐसे में पार्टी को कुछ जाने-पहचाने चेहरों पर विचार करना पड़ सकता है। इसी के तहत विकल्प के रूप में हंसराज हंस के समथकों की ओर से दावेदारी की जा रही है।
इस सीट पर दूसरे मजबूत दावेदार योगेंद्र चंदोलिया हैं। चंदोलिया भाजपा में युवा मोर्चा से लेकर संगठन की कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इसके अलावा वह नगर निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष और महापौर भी रह चुके हैं। पार्टी के भविष्य के तेजी से उभरते

उदित राज

दलित नेताओं में उनका नाम सबसे ऊपर है। उनके अलावा अनीता आर्य भी दावेदारी के मामले में सक्रिय हैं। श्रीमती आर्य पूर्व सांसद हैं और परिसीमन से पूर्व करोलबाग सुरक्षित सीट से सांसद रह चुकी हैं। साथ ही वह नगर निगम में महापौर भी रही हैं और पार्टी के पुराने नेताओं में गिनी जाती हैं।

दुष्यंत गौतम पूर्वी दिल्ली के अलावा इस दलित नेता होने की वजह से इस सीट पर भी दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस से आईं कृष्णा तीरथ भी उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट पर दावेदारों में शामिल हैं। कृष्णा तीरथ कांग्रेस की केंद्र सरकार में मंत्री रहने के साथ दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं।

श्रीमती तीरथ ने 2004 के लोकसभा चुनाव में अनीता आर्य को हराया था, इसके बाद वह 2009 में फिर से उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से सांसद बनी थीं। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि जल्दी

कृष्णा तीरथ

ही कृष्णा तीरथ की कांग्रेस में घर वापसी हो सकती है।