न खुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम…

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली

लंबी जद्दोजेहद के बावजूद कांग्रेस-भाजपा के उम्मीदवारों का नामांकन दिल्ली में सातों सीट पर भाजपा-कांग्रेस-आप का त्रिकोणीय मुकाबला नई दिल्ली। ‘न खुदा ही मिला न विसाल-एस नम’ यह पंक्तियां कांग्रेस और भाजपा कीगठबंधन की कोशिशों पर खरी उतरती हैं। दोनों दलों के शीर्ष नेता लंबे समय तक गठबंधन की कोशिशें करते रहे। खास बात है कि जहां आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के वरिष्ठ नेता लगातार गठबंधन के लिए दूसरे दलों के नेताओं से भी कांग्रेसी नेताओं पर दबाव बनवाते रहे। वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और उनकी टीम इससे लगातार इनकार करती रही। सूत्र बताते हैं कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने भी शीला दीक्षित ने दिल्ली में कांग्रेस को अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने की सिफारिश की। इसको लेकर अजय माकन के साथ उनकी कहासुनी भी हुई। आखिर आम आदमी पार्टी की हरियाणा और चंडीगढ़ में भी गठबंधन की हठधर्मिता और कांग्रेस को केवल 2 सीट छोड़ने जिद के
चलते दोनों दलों के बीच गठबंधन नहीं हो सका। दूसरी ओर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, दोनों को ही गठबंधन की चचार्ओं के बीच लोगों की भारी आलोचना भी झेलनी पड़ी। चुनावी पंडित मानते हैं कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर 2014 की तरह भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला रहेगा। क्योंकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बाकी दोनों दलों के मुकाबले अनुभव और लोकप्रियता के मामले में हल्के साबित हो रहे हैं।

दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस और आप के उम्मीदवार:
सीट                 भाजपा                     कांग्रेस                     आप
उत्तर-पूर्वी         मनोज तिवारी          शीला दीक्षित          दिलीप पांडे
पूर्वी दिल्ली        गौतम गंभीर           अरविंदर लवली       आतिशी
उत्तर पश्चिम       हंसराज हंस           राजेश लिलोठिया      गुगन सिंह
नई दिल्ली         मीनाक्षी लेखी          अजय माकन           ब्रजेश गोयल
दक्षिणी दिल्ली    रमेश बिधूड़ी          विजेंद्र सिंह              राघव चड्ढा
पश्चिमी दिल्ली     प्रवेश वर्मा             महाबल मिश्रा          बलवीर जाखड़
चांदनी चौक       डॉ हर्षवर्धन           जेपी अग्रवाल          पंकज गुप्ता