पीएम के जन्म दिन पर मच्छरदानी बांटी

-पूर्व महापौर प्रीति अग्रवाल ने मनाया सेवा दिवस

टीम एटूजेड/ नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा दिवस और सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। रोहिणी वार्ड 57 में पीएम मोदी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें पूर्व महापौर व निगम पार्षद प्रीति अग्रवाल ने गरीब परिवारों को मच्छरदानी बांटी। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
प्रीति अग्रवाल ने कहा कि मलेरिया चिकनगुनिया डेंगू से बचाव के लिए हमने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए गरीब परिवारों को मच्छरदानी बांटी हैं। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं, एमसीडी के सफाई कर्मचारी, वन विभाग के कर्मचारी, डीबीसी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के साथ प्रीति अग्रवाल ने भोजन किया। कर्मियों की हौसलाअफजाई के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।