MCD-CBI रेड मामलाः सेलरी स्लिप और सर्विस फाइल से खुलेंगे राज?

-किसी दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहा था दो में से एक एसएसए?

हीरेन्द्र सिंह राठौड़/ नई दिल्लीः 02 अक्टूबर।
दिल्ली नगर निगम में बड़े स्तर पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामले में अब सेलरी स्लिप और सर्विस फाइल के जरिये कई राज खुल सकते हैं। जी हां सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने एमसीडी मुख्यालय से भ्रष्टाचार के एक आरोपी वेद प्रकाश की सेलरी स्लिप और दूसरे दस्तावेज अपने कब्जे में लिये हंै तो दूसरे आरोपी अनिल खत्री की सर्विस फाइल को जब्त किया गया है।
सूत्रों का कहना है कि सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार किये गये एमसीडी के दो आरोपियों में से एक आरोपी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर एमसीडी में नौकरी कर रहा था। बताया यह भी जा रहा है कि यह आरोपी किसी अन्य व्यक्ति के कागजातों के आधार पर एमसीडी में बीते लंबे समय से नौकरी करता आ रहा है। इसके बावजूद अभी तक केंद्रीय संस्थापना विभाग (सीईडी) से जुड़े आला अधिकारियों को यह पता ही नहीं चला कि वह फर्जी कागजातों के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहा था। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या मोटी कमाई के चक्कर में एमसीडी अधिकारियों ने अभी तक अपनी आंखें बंद कर रखी थीं?