-बिहार कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं मनोज कुमार सिंह
एसएस ब्यूरो/नई दिल्ली 15 मई।
बिहार कैडर के वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को बिहार भवन, नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह दायित्व वर्ष 2004 बैच के आईएएस अधिकारी एवं बिहार सरकार के उद्योग सचिव कुंदन कुमार से संभाला। इस अवसर पर बिहार सरकार के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण के उपरांत मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार भवन दिल्ली में बिहार सरकार एवं बिहारवासियों के बीच समन्वय का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार ने मनोज कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार भवन अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेगा।


