जानें अपना साप्ताहिक राशिफल (27 अप्रैल से 3 मई 2020)

27 अप्रैल से 3 मई के बीच जानें अपने सितारों की चाल

ज्यातिष के अनुसार अप्रैल महीने का अंतिम सप्ताह ज्यादातर राशियों के लिए सामान्य रहने वाला है। चंद्रमा की स्थिति में बदलाव से कुछ राशियों के जातकों के जीवन में कुछ हलचल रहेगी। सप्ताह की शुरूआत में ही मेष राशि में बुध का गोचर हो चुका है। यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
जानें अपना राशिफलः
मेषः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। आपके व्यापार में सुधार होगा। मंगल की अपनी ही राशि पर सीधी दृष्टि शुभ फलदायक हो सकती है। वहीं केतु की नजर की वजह से कोई सहयोगी आपके बनते काम में टांग अड़ा सकता है। स्वाभिमान पर आंच आ सकती है। बुधवार के बाद जोखिम के कार्यों से बचें। वाणी पर संयम रखें नही ंतो मानसिक तनाव हो सकता है। शनिवार को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। संतान को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है।
उपायः रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जितना हो सके पॉज़िटिव रहें। सप्ताह की शुरूआत में चंद्रमा का आपकी राशि में गोचर मानसिक शांति प्रदान करेगा। शुक्र अपनी राशि में रहते हुए भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करेगा। बुधवार से आपके प्रतिद्वंदी सक्रिय होकर आपके कामों में अड़ंगा लगाएंगे। गुरूवार को आप अपनी लापरवाही की वजह से परेशानी में फंस सकते हैं। शुक्रवार को पुरानी उलझनों से छुटकारा मिलेगा। कॅरियर में आपके बॉस के बजाय सहयोगी साथ देंगे। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः प्रतिदिन हनुमान भावुक जी का पाठ करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम और व्यापार बढ़ना शुरू हो जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सम्मान और लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। लेखन क्षेत्र में हैं तो कुछ विशेष करेंगे। सप्ताह की शुरूआत में कोई विशेष किताब या विशेष विषय पर लिखने की सोचेंगे लेकिन सप्ताह के अंत तक विचार त्यागना पड़ेगा। नया वाहन लेने पर विचार करेंगे। प्रतिद्वंदियों की वजह से गुरूवार से आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। पेट संबंधी रोग से बचकर रहें। मित्रों की वजह से मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बुद्धि बल से काम बनेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
उपायः नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करें।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होगा। नौकरी की तलाश में है तो नौकरी मिलने के पूरे योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन में प्रसन्नता बनाए रखें। आपके प्रतिद्वंदी परास्त होंगे। कोई पुराना विवाद फिर से खड़ा हो सकता है। मेहनत से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। गुरूवार को किसी सहयोगी की वजह से परेशानी हो सकती है। किसी रिश्ते में सुधार आएगा। दिनचर्या में सुधार की जरूरत है। धैर्य बनाए रखें, कोई सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार से थोड़ी परेशानी हो सकती है। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, नही तो नुकसान हो सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसे की कमी नहीं रहेगी। व्यापार में सुधार बना रहेगा। आपकी राशि पर मंगल की दृष्टि शुभफलदायक रहेगी। पीठ दर्द से परेशान रह सकते हैं। अल्पकालिक निवेश से नुकसान उठाना पड सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ें। किसी जरूरी वस्तु के खो जाने से दुख होगा। शुक्रवार से कुछ बदलाव आएगा। पुराने लवर से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा।
उपायः प्रतिदिऩ गायत्री मंत्र का पाठ करें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कोई अच्छी ख़बर मिलने के योग हैं। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। नौकरी वालों के लिए कुछ चिंता हो सकती है। कॅरियर और व्यापार को चमकाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। केतु की दृष्टि कुछ उलझनें बढ़ा सकती है। आध्यात्मिक साहित्य में रूचि बढ़ेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। आमदनी का नया रास्ता निकलेगा। वाहन सुख में कमी रहेगी। कुंठा से बचें, उचित प्रशंसा नहीं मिलेगी। लव लाइफ़ के लिए समय ठीक ठाक है।
उपायः दैनिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आपकी राशि पर सूर्य और बुध की सीधी दृष्टि जीवन में सफलता देगी। सप्ताह भर सुख-दुख समान रूप से बने रहेंगे। आपकी दूरदर्शिता काम आएगी और हर बाजी आपके पक्ष में होगी। बौद्धिक क्षमता की वजह से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्च भी होगा। किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। अध्यात्म की ओर मन बढ़ेगा। लव लाइफ़ वाले थोड़ा संभाल कर चले।
उपायः गायत्री मंत्र का नियमित पाठ करें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सोच को पॉज़िटिव बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। आपके हाथ में पैसा बना रहेगा। व्यापार में सुधार आएगा। आपकी राशि में शुक्र और चंद्रमा की सीधी दृष्टि मानसिक क्षमता और सुख का विस्तार करेगी। अनावश्यक उलझलनें परेशान कर सकती हैं। मन में असमंजस बना रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद से बचें। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी सग संबंधी की बात परेशान करेगी। गुरूवार से परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव ष्षुरू होगा। संतान के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में नहीं पड़ें। परिजनों के साथ किसी छोटी सी बाद को ज्यादा नहीं खींचें। शुक्रवार को कॅरियर के क्षेत्र में नई उम्मीद जगेगी। आर्थिक जोखिम में नहीं पड़ें।
उपायः रोजाना हनुमान भावुक जी का पाठ करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कोई जरूरी निर्णय लेना पड़ेगा। व्यापार में धीरे-धीरे सुधार होगा। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। कॅरियर को लेकर असंतोश रहेगा। राहु की दृष्टि आपको सप्ताह में छोटी-मोटी परेशानियां लेकर आ सकती है। बुधवार को कोई सकारात्मक खबर मिलने से संतोष होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। मन में असुरक्षा की भावना उभरेगी। गुरूवार से कई काम बनने लग जाएंगे। रोजगार के क्षेत्र में मित्रों का साथ मिलेगा। लॉकडाउन के दौरान ज्यादा मेहनत करनी होगी लेकिन उसका लाभ भी प्राप्त होगा। पुराने समय में किया गया निवेश इस समय आपको लाभदायक सिद्ध होगा।
उपायः नियमित तौर पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने घर में बैठा शनि सकारात्मक परिणाम देगा। मन में कुछ नकारात्मक विचार रहेंगे। मन में विचारों को पॉजिटिव बनाए रखें। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें नही ंतो मायूसी हो सकती है। दफ्तर के काम का बोझ बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत में सुधार होगा। बॉस से अनबन हो सकती है। कोई अपना परेशान कर सकता है। परिजनों की समस्याओं को लेकर परेषान हो सकते हैं। किसी भी तरह के निवेष से बचें, नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी के साथ व्यर्थ की बहस में नहीं पड़ें, इससे नुकसान हो सकता है।
उपायः हर दिन पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें और गायत्री मंत्र का पाठ करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। आपका परिश्रम फलदायक साबित होगा। बॉस के साथ मधुर संबंध बनेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में परिवर्तन की योजना की शुरूआत होगी। विरोधी परास्त होंगे। मन में अनावश्यक भय बना रहेगा। तंत्र-मंत्र में रूचि बढ़ेगी। कमर, कंधों या नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। माता-पिता द्वारा पुराने समय में किए गए निवेष से आपको अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी सरकारी अधिकारी के से संबंधों में सुधार आएगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मीन राषि पर ष्षनि की दृष्टि आपको परेशान कर सकती है। संतान या माता-पिता के लिए चिंता हो सकती है। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। आर्थिक लाभ होगा। आपकी लोकप्रियता में गिरावट आ सकती है। सहकर्मी या अपने कर्मचारी से कोई परेशानी मिल सकती है। बुधवार से स्थिति में सुधार शुरू होगा। कारोबार में साख बढ़ेगी। अल्पकालिक निवेश में नुकसान उठाना पड़ सकता है। शुक्रवार से उलझनों के साथ आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। किसी पुराने दोस्त से अनबन हो सकती है, उसके साथ बातचीत के द्वारा कोई रास्ता निकालें। लवलाइफ के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
उपायः नियमित तौर पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8