जानें 2 मार्च से 8 मार्च तक अपने सितारों की चाल

2 मार्च से 8 मार्च 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेषः इस सप्ताह आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाने में लगेंगे। मन में अशांति रह सकती है। ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा। प्रॉपर्टी बिकने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नया इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को खाना खिलाएं।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार सही चलेगा। व्यापार में चल रही छोटी मोटी परेशानियां अपने आप दूर हो जाएंगी। आमदनी अच्छी रहेगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है। पार्टनरशिप वाला व्यापार अच्छा होगा। कोई नई इन्वेस्टमेंट करने के योग बन रहे हैं। यात्रा का योग है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय ठीक है।
उपायः पक्षियों के लिए रोज़ अपने घर के बाहर पानी भर कर रखें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार सही चलेगा और आमदनी भी अच्छी होगी। नए निवेश के योग बन रहे हैं। नया व्यापार शुरू करने के भी योग हैं। रुके हुए पैसे वापस आने के योग हैं। प्रयास जारी रखें। मन में अशांत रहेगा, मन में शांति बनाए रखें, सब ठीक हो जाएगा। थोड़ी बहुत परेशनियां चल रही हैं वो अपने आप ख़त्म हो जाऐग़ी। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिलेगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः गौ माता को चारा खिलाएं।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। आमदनी भी सही रहेगी। ख़र्चा ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नई इन्वेस्टमेंट के भी योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः माता पिता का आशीर्वाद ले कर घर से निकलें और ग़रीबों को मीठा खिलाएं।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा लेकिन आप में आलस रहेगा। आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। नई इन्वेस्टमेंट के योग हैं। भाइयों में थोड़ा बहुत मनमुटाव हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोज़ सूर्य देव को जल चढ़ाएं, ग़रीबों को पानी पिलाएं।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। मन ख़राब रहेगा। रुके हुए पैसे वापस आने के योग हैं लेकिन किसी को उधार पैसा ना दें। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी भी अच्छी रहेगी। ख़र्चा भी होगा। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी बेचना चाहते हो तो प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाऐग़ी। किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। संभलकर चलें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपायः ग़रीबों को मिठाई खिलाएं।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए एक ऊर्जा लेकर आएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा। व्यापार अच्छा होगा और आमदनी भी सही रहेगी। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। पार्टनरशिप वाला काम अच्छा रहेगा। नया वाहन लेने के योग बन रहे हैं। यात्रा का योग है। प्रॉपर्टी बिकने के अच्छे योग बन रहे हैं। इन्वेस्टमेंट करने के सही योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल जाऐगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः पक्षियों के लिए पानी रखें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। ख़ुश और पॉज़िटिव रहने की कोशिश करें। व्यापार ठीक रहेगा। वाहन को सावधानी से चलाएं। जितना हो सके शांत रहें ग़ुस्सा कम करें। इन्वेस्टमेंट का योग नहीं है। नौकरी वालों के लिए समय ठीक नहीं है । शांति से चलें। लव लाइफ़ के लिए समय ठीक नहीं है।
उपायः गऊ माता को गुड़ का दान करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। आमदनी सही रहेगी। ख़र्चा ज़्यादा होगा। सरकारी काम में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के योग बने हुए हैं। रुका हुआ काम बनेगा। प्रॉपर्टी बिकने के योग हैं। मन ख़राब रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को हल्दी का दान करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। मन ख़राब रहेगा। इस समय ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा, अपने ग़ुस्से को शांत रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं। इन्वेस्टमेंट के योग हैं। कोई नई योजना बनाने में लगे रहेंगे। दोस्ती यारी में मनमुटाव हो सकता है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल सकती है। जिन लोगों के प्रमोशन रुके हुए हैं उनका प्रमोशन हो जाएगा।
उपायः शनि देव जी को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। कारोबार में सफलता ज़रूर मिलेगी। आमदनी भी अच्छी होगी। इनवेस्टमेंट के लिए अच्छा समय है। घर या दुकान की टूट फूट ठीक करा सकते हैं। रूका हुआ पैसा वापस आने और यके हुए काम बनने के योग हैं। मन में चल रही परेशानी भी धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय काफ़ी अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को काले चने का दान करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा। व्यापार के लिए अच्छा समय है। आमदनी अच्छी होगी। रुके हुए काम बनेंगे। रुका धन वापस आएगा। पार्टनरशिप में नया काम शुरू होने के योग हैं। नया वाहन ले सकते हैं। समाज में मान-समान मिलेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को चावल का दान करें।
बी पॉज़िटिव थिंक पॉज़िटिव और लिव पॉज़िटिव।

ज्योतिषी शिवम गोयल

(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8