जानें मार्च महीने में क्या कहते हैं आपके सितारे

1 मार्च से 31 मार्च तक का राशिफल

मेषः 1 से 15ः यह समय आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आमदनी अच्छी होगी। किसी नई योजना परकाम करेंगे। नौकरी वालों के लिए अच्छा समय है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
16 से 31ः इनवेस्टमेंट के लिए सही समय है। मन में परेशानी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सरकारी काम में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं।
वृषभः 1 से 15ः समय शुभ है। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार सही चलेगा। आमदनी सही रहेगी लेकिन ख़र्च ज़्यादा होगा। नया काम शुरू करने पर विचार करेंगे। पार्टनरशिप वाला काम अच्छा रहेगा। नया वाहन लेने के योग हैं। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
16 से 31ः समय सामान्य रहेगा। मन विचलित रहेगा। परेशानियां धीरे धीरे खत्म होंगी। व्यापार सामान्य रहेगा। रुके हुए पैसे वापिस आने के योग हैं। उधार देने से बचें। खर्च करने से बचें। नौकरी वाले थोड़ा शांति से चले ग़ुस्सा कम करें।
मिथुनः 1 से 15ः व्यापार अच्छा चलेगा। लेकिन ख़र्च ज़्यादा होगा। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है जितना हो सके शांति से चलें। लव लाइफ़ के लिए समय ज़्यादा अच्छा नहीं है।
16 से 31ः नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा का योग है। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। नौकरी मिलने के योग हैं। रुके हुए काम बन जाएगा। जितना हो सके पॉज़िटिव रहें।
कर्कः 1 से 15ः स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा, आमदनी भी अच्छी होगी। ख़र्च करने से बचें। मन विचलित रह सकता है। प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। यात्रा का योग है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
16 से 31ः व्यापार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। रुके हुए काम बन जाऐंगे। पार्टनरशिप वाले काम में रुकावट आ सकती है। मन में शांति बनाए रखें। रुका हुआ धन आने के योग हैं। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
सिंहः 1 से 15ः व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आमदनी अच्छी रहेगी। नया वाहन लेने का योग है। रुका हुए पैसा वापिस आने का योग है। किसी नई योजना पर काम करेंगे। सरकारी काम में अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा। इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें, काम बिगड़ सकता है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा।
16 से 31ः नए प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। रुके हुए काम बनना शुरू होंगे। उधार देने से बचें। संभल कर चलें विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है। लव लाइफ़ के लिए समय ठीक है।
कन्याः 1 से 15ः मिला जुला समय है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। रुका हुआ धन आने का योग है। किसी को उधार पैसा ना दें। आमदनी अच्छी रहेगी, ख़र्चा भी होगा। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है।
16 से 31ः आपका मन दिमाग़ सब शांत होगा। यात्रा का योग बन रहा है। आपके विचार भी अच्छे होगे। पार्टनरशिप में नया काम शुरू हो सकता है। परेशानियां आएंगी पर समय रहते सब ठीक हो जाऐगा। काम पर पूरा ध्यान दें। नौकरी वालों के लिये समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा नहीं है।
तुलाः 1 से 15ः व्यापार सही चलेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। आमदनी सही रहेगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। पार्टनरशिप वाला काम अच्छा रहेगा। नई प्रॉपर्टी लेने का योग है। दुकान चेंज करने के भी योग है। व्यापारिक यात्रा का योग है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
16 से 31ः थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिमाग़ में अशांति रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर परेशानी हो सकती है। दिमाग़ को पॉजिटिव रखें। ख़र्चा ज़्यादा होगा। उधार देने से बचें। छात्रों के लिए समय अच्छा है। व्यापार के लिए नई योजना बना सकते हैं।
वृश्चिकः 1 से 15ः यह समय आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। व्यापार सही चलेगा और आमदनी होगी। मानसिक और शारीरिक कष्ट रह सकता है। सरकारी कामों में सफलता के योग हैं। नई प्रॉपर्टी लेने और इनवेस्टमेंट के योग हैं। संतान सुख मिलेगा। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
16 से 31ः मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आय और स्वास्थ्य ठीक ठीक रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। व्यापार सही रहेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। वाणी पर नियंत्रण रखें। रुके हुए काम बनने के योग हैं।
धनुः 1 से 15ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। लेकिन मानसिक तनाव के चक्कर में व्यापार में हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। रुके हुए पैसे आने के योग हैं। सरकारी कामों में ज्यादा फ़ायदा होगा। घर में ख़ुशी का माहोल रहेगा।
16 से 31ः नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। प्रमोशन मिल सकता है। उधार देने से बचें, उधार लेने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। छोटी-मोटी परेशानियों की वजह से ज्यादा परेशान नहीं हों। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
मकरः 1 से 15ः व्यापार अच्छा रहेगा और आमदनी अच्छी रहेगी। रुके हुए काम भी बनेंगे और रुका हुए पैसा वापिस आएगा। पैसों को लेकर चल रही परेशानी दूर हो जाऐग़ी। नया वाहन लेने का योग है। यात्रा का योग बन रहा है। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
16 से 31ः मन में उथल पुथल बनी रहेगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार बढ़ेगा। इनवेस्टमेंट के योग हैं। रूके काम बनेंगे। रूकु हुआ पैसा आ जाएगा। कोई खुशखबरी मिलेगी। काम बढ़ने से आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
कुंभः 1 से 15ः स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। कारोबार में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापिस आएगा। रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा का योग है। मन की परेशानियों को भुला दें, इनसे जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। लव लाइफ़ के लिए समय काफ़ी अच्छा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
16 से 31ः मन में चल रही परेशानियां जल्दी ही खत्म हो जाएंगी। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। ऑफिस या दुकान बदलना चाहते हैं तो सही समय है। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। संतान सुख मिलेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
मीनः 1 से 15ः व्यापारियो के लिए समय सामान्य है। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। रुके हुए काम बनेंगे। उधार देने से बचें। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
16 से 31ः इस समय लेन-देन ना करें, किसी को उधार देने से पहले सोच विचार कर लें। नौक़री वालों के लिए समय अच्छा है। व्यापारियों के लिए काम बढ़ाने का समय है। नया वाहन लेने का योग है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टनरशिप का काम अच्छा रहेगा। अपनी सोच को पॉजिटिव बनाए रखें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8