जानें अपना राशिफल… 1 से 30 अप्रैल 2020

जानें क्या कहते हैं 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2020 तक आपके सितारे

मेषः 1 से 14ः यह समय आपका लिए नए अवसर लेकर आएगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई नए व्यापार शुरू होने के योग हैं। मन अशांत रह सकता है। रुके हुए काम बनने शुरू हो जाऐंगे। ख़र्चा ज़्यादा होगा। सरकारी काम में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
15 से 30ः आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नई इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। रुके हुए पैसे आने के योग हैं प्रयास जारी रखें। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नया वाहन ले सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं।
वृषभः 1 से 14ः समय अच्छा है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में सुधार होगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। ग़ुस्से पर काबू रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें। रुके हुए काम बनने के योग हैं। नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाने में लगे रहेंगे। पार्टनरशिप वाला काम सही रहेगा।
15 से 30ः छोटी मोटी परेशानी में घिरे रहेंगे। लेकिन धीरे-धीरे परेशानियां कम हो जाऐंग़ी। किसी को पैसे उधार पर नहीं दें। मन में चंचलता बनी रहेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों को थोड़ा सोच समझ कर चलना होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुनः 1 से 14ः मन में अजीब सा भय बना रहेगा। समय रहते असमंजस की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में थोड़ा सुस्त माहौल रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
15 से 30ः महीने के पूर्वार्ध सेसमय अच्छा गुजरेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में सुधार आएगा। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। कोई नयी इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। कोई नया वाहन भी ले सकते हैं। ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
कर्कः 1 से 14ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। व्यापार में सुधार आएगा। पहले के मुकाबले आमदनी में बढ़ोतरी होगी। ग़ुस्से को काबू में रखें। मन में अशांति रह सकती है। रुका हुआ धन वापस आने के योग हैं। अपने प्रयास जारी रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है उनको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
15 से 30ः परिस्थितियों में सुधार होगा। पहले के मुकाबले व्यापार में सुधार होगा। मन अशांत रहेगा। मन में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में सकारात्मकता बनाए रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
सिंहः 1 से 15ः समय शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा है। आमदनी में सुधार होगा। नया वाहन ले सकते हैं। रुका हुआ धन आने के योग हैं। कोई नई योजना बनाने में लगे रहेंगे। सरकारी काम से अच्छा लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
15 से 30ः यह समय नए अवसर लेकर आया है। व्यापार अच्छा रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। रुके हुए काम बनेंगे। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के काम से लाभ होगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
कन्याः 1 से 15ः समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रूका हुआ धन और यकी हुई सेलरी आयेगी। रुके हुए काम बनना शुरु हो जाऐंग़े। मन अशांत रहेगा। व्यापार में सुधार होगा। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन ख़र्च ज़्यादा होगा। सरकारी नौकरी मिलने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ वालों को संभलकर चलना होगा।
15 से 30ः समय ज्यादा अच्छा नहीं है। पुराने दोस्त व पुराना प्यार वापस आने के योग हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। आमदनी में सुधार होगा। पारिवारिक परेशानियों में उलझे रहेंगे। नया वाहन ले सकते हैं। शरीर में आलस रहेगा। कोई नया निवेश नहीं करें। नौकरी वाले चिंता नहीं करें। लव लाइफ़ वाले अपने पार्टनर से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा रहेगा।
तुलाः 1 से 14ः समय अच्छा है। मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में सुधार होगा। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन ख़र्च ज़्यादा होगा। इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। नए व्यापार की योजना बनेगी। घर और दुकान में कन्स्ट्रक्शन करवा सकते हैं। नई दुकान लेने के योग हैं। वाहन को सावधानी से चलाएं। लव लाइफ़ के लिए समय उत्तम है।
15 से 30ः जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में जबरदस्त तरक्की मिल सकती है। अचल संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं। कोई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। शारीरिक कष्ट हो सकता है। संभलकर चलें। व्यापार सामान्य रहेगा। आमदनी में सुधार होने की उम्मीद है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
वृश्चिकः 1 से 14ः समय नई ऊर्जा लेकर आएगा। व्यापार सही चलेगा और आमदनी में सुधार होगा। फिर भी मानसिक और शारीरिक कष्ट रह सकता है। कोई रुका हुआ सरकारी काम बनने के योग हैं। नई प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। नया वाहन ले सकते हैं। दूर-पास की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है थोड़ा आराम से और सोच समझ कर चलें।
15 से 30ः मेहनत का फल पूरा मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नया वाहन ले सकते हैं। व्यापार में सुधार होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। वाणी पर नियंत्रण रखें। रुके हुए काम बलने के योग हैं।
धनुः 1 से 14ः समय अच्छा रहेगा। व्यापार में सुधार के साथ आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वालों के लिए समय काफ़ी अच्छा है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा-बहुत उतार-चढ़ाव रहेगा। पार्टनरशिप वाला काम अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नया वाहन ले सकते हैं।
15 से 30ः नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। प्रमोशन मिल सकता है। ख़र्च अधिक होगा। इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। किसी को भी उधार देने व उधार लेने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी जो अपने आप समापत हो जाएंगी। जितना हो सके ख़ुश रहें। धीरे-धीरे रुके हुए काम भी बनेंगे।लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
मकरः 1 से 14ः कार्यक्षेत्र में अपनी तरक्की से मन प्रसन्न नहीं रहेगा। लेकिन पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। व्यापारियो के लिए समय अच्छा है। नया व्यापार शुरू करने का अवसर प्राप्त होगा। लव लाइफ़ के लिए समय काफ़ी अच्छा है।
15 से 30ः मन में अशांति बनी रहेगी। चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। घर, दुकान आदि में कन्सट्रक्शन करा सकते हैं। रुके हुए काम बननेंगे। रुके हुए पैसा भी आएगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। काम और बढ़ने से आमदनी में में सुधार होगा।
कुंभः 1 से 14ः समय मिले-जुले फल देने वाला है। व्यापार सही रहेगा लेकिन ख़र्चा अधिक होगा। मन अशांत रहेगा। आपके काम थोड़ा रूकावट के साथ बन जाएंगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिनका प्रमोशन रुका हुआ है उन्हें प्रमोशन मिल जाएगा। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है।
15 से 30ः समय पहले से अच्छा गुजरेगा। व्यापार में सुधार होगा। कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा है, मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
मीनः 1 से 14ः यह समय आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। व्यापार अच्छा होगा लेकिन ख़र्चा भी अच्छा होगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नई प्रॉपर्टी लेने और कोई पुरानी प्रॉपर्टी बिकने के योग हैं। रुके हुए काम बनेंगे। नया वाहन ले सकते हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
15 से 30ः समय अच्छा है। व्यापार में सुधार होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा आने के योग हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ चल रहे मनमुटाव को खत्म कर नई शुरूआत करें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।लव लाइफ़ के लिए भी समय अच्छा है।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8