कोरोना से राहत देंगे बृहस्पति… सावधान रहें इन पांच राशियों वाले!

-कुछ राशियों को मालामाल करेगा गुरू का राशि परिवर्तन

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन विभिन्न राशियों के जातकों के जीवन में बड़े परिवर्तन लेकर आया है। गुरू के नीच राशि में जाने से नीच भंग राशि योग बन रहा है। यह योग ज्यादातर लोगों को सफलता देने के साथ विश्व कल्याण के कार्य को आगे बढ़ाने वाला होगा। गुरू का यह राशि परिवर्तन 12 साल बाद मकर मकर राशि में प्रवेश के साथ हो रहा है। गुरु के मकर राशि में प्रवेश करने से बीते चार महीनों से चल रहा गुरु-केतु का योग खत्‍म हो गया है। गुरू-केतु के इस योग के चलते ही देश में महामारी और हिंसक वारदातों जैसे घटनाएं हुई हैं। बृहस्पति ने 30 मार्च से राशि परिवर्तन किया है और गुरु 10 अप्रैल 2020 तक मकर राशि में बने रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान और सत्कर्म का कारक माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र विशेषज्ञों का कहना है कि 30 मार्च को गुरु ने राशिपरिवर्तन किया है। इसका सकारात्मक असर जल्दी शुरू हो गया है। आने वाले एक से डेढ़ महीने के अंदर लोगों के लिए कोरोना वायरस का संक्रमण का प्रभाव कम होता दिखने लगेगा। गुरु का राशिपरिवर्तन कुछ राशियों के लिए मालामाल करने वाला साबित होगा। वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियों वाला साबित होने वाला है। ज्योतिषशास्त्री बताते है। कि गुरु का यह राशि परिवर्तन चार राशियों- वृष, कन्या, सिंह और वृश्चिक राशि के सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। दूसरी ओर मिथुन, तुला, धनु, कुंभ और मीन जैसी 5 राशियों संभलकर चलने की जरूरत है।

मिथुनः आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। लेकिन कोई अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। संतुलित ढंग से बातचीत करें। नौकरी में विदेश यात्रा पर जाने के मौके मिल सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
तुलाः आशा-निराशाओं के बीच झूलते रहेंगे। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में कमी आ सकती है लेकिन खर्च में बढ़ोतरी होगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है।
धनुः वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा अतः वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। संतुलित ढंग से बातचीत करें। नौकरीपेशा हैं तो अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। हालांकि तरक्की का मार्ग खुलेगा लेकिन नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवारजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभः मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। व्यर्थ के विवाद से बचने की कोशिश करें। वाणी पर नियंत्रण रखें और कटु शब्दों का प्रयोग नहीं करें। बातचीत में संयम बनाए रखें। शिक्षा को लेकर सुखद परिणामों की प्राप्ति होगी। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीनः खुद पर संयम बनाए रखें। अपनी भावनाओं पर काबू बनाए रखें। परिवारिक समस्याओं की वजह से परेशानी हो सकती है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रहन-सहन में समस्या आ सकती है। पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।