जानें क्या कहते हैं इस सप्ताह आपके सितारे

10 से 16 फरवरी तक साप्ताहिक राशिफल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। शरीर में आलस ज़्यादा होगा। व्यापारियों के लिए समय ठीक रहेगा। व्यापार से सम्बंधित परेशानी ख़त्म हो जाऐग़ी। समाज में मान समान बढ़ेगा। नौकरी वालों के लिए समय मिला जुला रहेगा। मन में कुछ आशंकाएं रह सकती हैं। कोई नया वाहन ले सकते हैं। यात्रा का योग है। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला फल दायक रहेगा। मन में आशंका रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुके हुए काम बनने शुरू हो जाऐंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार ठीक रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। बिना बात की परेशानी ज़्यादा रह सकती है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है। नौकरी वालों को मेहनत ज़्यादा करनी होगी, लेकिन अपनी मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। अपने ग़ुस्से को काबू में रखें।
उपायः ग़रीबों को खाना खिलाएं।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आमदनी ठीक रहेगी लेकिन मन ख़राब रहेगा। आपके मन में चंचलता बनी रहेगी। दिमाग़ में परेशानी ज़्यादा रहेगी, लेकिन समय के साथ सारी परेशानी ख़त्म हो जाएगी। इन्वेस्टमेंट के लिए सही समय है। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा, आमदनी भी अच्छी रहेगी लेकिन किसी बात को लेकर आपके मन में दुविधा रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने काम में सावधानी से चलें। नया व्यापार शुरू होने के भी योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिल जाएगी। लव लाइफ़ के लिए ये समय अच्छा है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आमदनी अच्छी होगी। नई इनवेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। मन में उथल पुथल बनी रह सकती है। इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। यात्रा का योग है। दोस्त या पार्टनर से धोखा मिल सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी वाले सावधानी से चलें स्वास्थ्य के कारण रुकावट आ सकती है।
उपायः गऊ को चारा खिलाएं।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला फल देने वालो रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। किसी को उधार पैसा ना दें। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी भी अच्छी रहेगी। ख़र्चा भी होगा। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है। इनवेस्टमेंट का योग बन रहा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल जाऐग़ी। किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपायः पक्षियों को दाने डालें।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला फलदायक रहेगा। व्यापार अच्छा होगा। आमदनी ठीक रहेगी, ख़र्चा ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। घर में परेशानी का माहौल रह सकता है। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। अचानक कोई ख़ुशी की बात सुनने को मिल सकती है। यात्रा का योग है। सावधानी से चलें और पॉज़िटिव रहें।
उपायः गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नई इनवेस्टमेंट के योग हैं। व्यापार अच्छा होगा। ख़र्च भी होगा। यात्रा का बहुत अच्छा योग है। प्रॉपर्टी लेने और बचने दोनों के योग बन रहे हैं। नौकरी वालों को मेहनत ज़्यादा करनी होगी। नया वाहन भी ले सकते हैं।
उपायः ग़रीबों को पानी पिलाएं और मीठा खिलाएं।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको काम करने में मज़ा आएगा। लेकिन आपको अपना कारोबार को संभाल कर चलाना होगा। थोड़ा संभल कर चलने से विरोधियों पर जीत हासिल होगी। छोटी मोटी परेशानियों से घिरे रह सकते हैं। लेकिन यह स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और अपने इष्ट भगवान की पूजा करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी और स्वस्थ्य ख़राब रहेगा। व्यापार में सफलता मिलती रहेगी। रुके हुए काम भी बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। छोटी-मोटी परेशानियां स्वतः समाप्त होंगी। नया वाहन लेने के लिए अभी शुभ समय नहीं है। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। नौकरी में प्रमोशन होने के भी योग हैं। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है।
उपायः ग़रीबों को 7 केले का दान करें और भोले नाथ की पूजा करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो खतम हो जाएगा। कारोबार में सफलता ज़रूर मिलेगी। आमदनी भी अच्छी होगी। इनवेस्टमेंट का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। नया वाहन लेने के भी योग हैं। रुका हुआ पैसा वापिस आने के योग हैं। लव लाइफ़ के लिए समय काफ़ी अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को रोटी खिलाएं और भोलेनाथ की पूजा करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई नया कारोबार भी चालू कर सकते हैं। पार्टनरशिप वाला काम भी अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नयी इन्वेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाऐग़ी। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8