जानेंः- सितंबर महीने में क्या कहते हैं आपके सितारे

1 सितंबर 2019 से 30 सितंबर 2019 तक का राशिफल

मेषः 1 से 14ः यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक रहेगा। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। ख़र्च ज़्यादा होगा लेकिन आय होती रहेगी। व्यापार में मेहनत का फल मेलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। नोकरी में सफलता के योग हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही योग है।
15 से 30ः व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। व्यापार संबंधी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। मकान खरीदने के योग हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। यात्रा के योग बन रहे है। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। प्रसन्न रहने की कोशिश करें।
वृषभः 1 से 14ः कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। अगर आप अपने काम को लेकर या ख़ुशियों को लेकर ज़्यादा बोलते है, तो उसे कम करें क्योंकि किसी की नज़र लग सकती है। ध्यान से चलें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
15 से 30ः यह समय आपके लिए ऊर्जा लेकर आऐगा। शांति से कार्य करें क्योंकि मानसिक तनाव हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है, नया रोजगार मिलने की उम्मीद है। छात्रों का समय अच्छा रहेगा। आमदनी के योग हैं।
मिथुनः 1 से 14ः व्यापार में बढ़ोतरी और धन लाभ होगा। रुका हुआ धन आने के योग हैं। समाज में इज़्ज़त भी बनेगी, कोई अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। किसी के काम में टांग नहीं अड़ाएं। समझदारी से काम लें।
15 से 30ः नया व्यापार शुरू होने और धनलाभ के योग हैं। बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी मिलने के भी योग हैं। रुके हुए काम बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। संयम से काम लें।
कर्कः 1 से 14ः निवेश करने के लिए अच्छा समय है। कहीं से अचानक धनलाभ होगा। व्यापारियों को मेहनत का लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। रुके हुए काम बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य साथ देगा।
15 से 30ः इस समय में ख़र्च ज़्यादा होगा। तोड़-फोड़ ठीक करने या कुछ नया बनाने के योग हैं। रुके हुए काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पार्टनरशिप के काम में रूकावट आ सकती है। छात्रों के लिये समय अच्छा है।
सिंहः 1 से 14ः आपकी परेशानियां कुछ कम होंगी। धन लाभ के योग हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। सावधान रहें कोई अपना आपको धोखा दे सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। रूका हुआ धन आने के भी योग है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
15 से 30ः यह समय कारोबार के लिये अच्छा है। आपको यश, इज़्ज़त, मान सब मिलेगा। विद्यार्थीयों के लिये समय अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारी दूर होगी। यात्रा का योग है।
कन्याः 1 से 14ः स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खान-पान ध्यान रखें। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। अच्छी आमदनी के योग हैं। इन्वेस्टमेंट के लिये अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
15 से 30ः ख़र्च ज़्यादा होगा। मानसिक तनाव रह सकता है। परेशानियां कम होंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। महीने के ख़त्म होते होते सभी समस्याएं कम होती नजर आएंगी। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। रुके काम बन सकते हैं।
तुलाः 1 से 14ः नौकरीपेशा लोगों के लिये ये समय अच्छा रहेगा। प्रमोशन मिलने के योग हैं। बेरोजगारों को नौकरी के योग हैं। व्यापारियों की आय में कुछ कमी रह सकती है। रुके हुए काम व रूका पैसा आने के योग हैं। सावधान रहें, धोखा मिल सकता है।
15 से 30ः व्यापार अच्छा रहेगा। यात्रा के योग हैं। ज़मीन में निवेश का समय है। नए घर के योग हैं। ग़ुस्सा अधिक आएगा, शांत रहें। ख़र्च अधिक होगा। शारीरिक और मानसिक तनाव रह सकता है।
वृश्चिकः 1 से 14ः जातकों के लिए अच्छा समय है, विदेश यात्रा योग हैं। नौकरी मिल सकती है। रुका हुआ धन आने के योग हैं। रुके हुए काम भी बनेंगे। किसी को उधार सोच समज कर दें। किसी प्रकार की जल्दबाजी ना करें।
15 से 30ः रोज़गार के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कामों में रूकावट आ सकती है। मानसिक तनाव रहा सकता है। पार्ट्नर से बिगड़ सकती है। गुस्से पर काबू रखें। दान-पुण्य करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनुः 1 से 14ः जातकों के लिए समय अच्छा है। किसी के काम में टांग न अड़ाएं। जितना हो सके लोगों को प्यारे बांटें। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। गुस्सा करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं।
15 से 30ः व्यापारियों के लिये बहुत अच्छा समय है। आमदनी अच्छी होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल होगा। परिवार के साथ छुट्टी पर जाने का बहुत अच्छा योग बन रहा है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।
मकरः 1 से 14ः ख़र्च ज़्यादा हो सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा रहेगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। आपको आगें बढ़ने का मौका मिलेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करनी होगी।
15 से 30ः मानसिक तनाव रह सकता है। छात्रों के लिये समय अच्छा जाऐगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा इसलिये जितना हो सके परिवार के साथ रहें। गुस्सा नहीं करें और जितना हो सके अपने काम में व्यस्त रहें।
कुंभः 1 से 14ः व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। ख़र्च ज़्यादा होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत तकलीफ़ रहेगी। धार्मिक कर्म, पूजा-पाठ पर में ध्यान लगना चालू हो जाएगा। इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो अच्छे योग हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
15 से 30ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परेशानिया धीरे धीरे कम होंगी। छात्रों के समय अच्छा है। जो लोग नौकरी तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिलने के योग हैं। निवेश के लिए बेहतर समय है।
मीनः 1 से 14ः व्यापारियों के लिये ये अच्छा समय है। अचानक धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकते हैं। धीरे धीरे सब ठीक हो जाऐगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रह सकता है। परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा।
15 से 30ः समय अच्छा है, यात्रा के योग हैं। पार्टनरशिप के व्यापारियों के लिया अच्छा समय है। नई योजना पर निवेश कर सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा ना करें। नए वाहन का योग बन रहा है। नौकरी के लिये समय अच्छा नहीं है। ख़र्च ज़्यादा होगा।

-शिवम गोयल
ज्यातिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ