जानें जनवरी 2020 में क्या कहते हैं आपके सितारे

1 जनवरी से 31 जनवरी तक का राशिफल

मेषः 1 से 15ः समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू बनाए रखें। व्यापार में सफलता मिलने की उम्मीद है। यात्रा के योग हैं। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
16 से 31ः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है। यात्रा के योग बन रहे हैं। ख़र्चा ज़्यादा होगा। कोई ख़ुश ख़बरी मिल सकती है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा।
वृषभः 1 से 15ः समय शुभ है। आमदनी बनी रहेगी। ख़र्चा भी अच्छा होगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। नये वाहन की खरीदारी लाभदयक रहेगी।
16 से 31ः भाग्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यवहार में शांति बनाए रखें। अच्छी खबर मिलने के योग हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। परेशानियों का सामना सोच-समझकर करें।
मिथुनः 1 से 15ः समय ठीक-ठाक बना रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य का साथ मिलेगा। इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर करें। जल्बाजी नहीं करें।
16 से 31ः नया व्यापार शुरू करने के योग हैं। धन लाभ के योग हैं। बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिलने के योग हैं। रूके काम बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
कर्कः 1 से 15ः समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आमदनी और व्यापार अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। छोटी-बड़ी यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा है। छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
16 से 31ः ख़र्चा ज़्यादा होगा। इन्वेस्टमेंट के लिया ये समय अच्छा है। रुके हुए काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है। वाहन ख़रीदने के भी योग बन रहे है।
सिंहः 1 से 15ः व्यापार व नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। आमदनी भी ठीक रहेगी। ख़र्च भी होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जितना हो सके मन को शांत रखे। किसी को उधार नहीं दें।
16 से 31ः व्यापारियों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आमदनी बनी रहेगी। नई प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। संतान प्रापित के योग बन रहे हैं। यात्रा का योग बन रहा है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुका हुआ पैसा वापिस आने के योग है।
कन्याः 1 से 15ः आमदनी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। अपनी सोच को अच्छी रखें। जितना हो सके घर वालों के साथ ख़ुश रहें। ख़र्चा ज़्यादा होगा। नए व्यापार की शुरूआत के योग हैं।
16 से 31ः यात्रा के योग बन रहे हैं। पार्ट्नर्शिप में नया काम शुरू कर सकते हैं। उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घर पर पूरा ध्यान दें। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है। नया वाहन खरीदने के योग हैं।
तुलाः 1 से 15ः स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव और मानसिक तनाव बना रहेगा। वहान चलाने में सावधानी बरतें, दुर्घटना हो सकती है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। परेशानियां अपने-आप दूर हो जाएंगी। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अच्छा नहीं है।
16 से 31ः मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। छोटी-छोटी बातें पर टेन्शन हो सकती है। दिमाग को पॉजिटिव रखें। छात्रों को मेहनत करनी होगी। किसी से धोखा मिल सकता है, सावधानी बनाए रखें।
वृश्चिकः 1 से 15ः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। आमदनी के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जितना हो सके शांत और ख़ुश रहें। ख़र्चा भी होगा। प्रापर्टी खरीदने-बेचने के योग हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं।
16 से 31ः मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आमदनी भी अच्छी होगी, स्वास्थ्य भी ठीक-ठीक रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार सही रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। रुके हुए काम बन जाएंगे।
धनुः 1 से 15ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। लेकिन मानसिक तनाव के चकर में व्यापार में हानि हो सकती है।आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी।नोकरी वालों के समय ठीक-ठीक सा रहेगा।नई इन्वेस्टमेंट ना करे ओर ना ही नया वाहन ले।
16 से 31ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। प्रमोशन भी होगा। ख़र्चा भी होगा। उधार देने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जितना हो सके ख़ुश रहें।
मकरः 1 से 15ः समय अच्छा रहेगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। उधार पैसा किसी को ना दे। रुके हुए पैसा आने के योग है। इन्वेस्टमेंट का समय सही है। यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुस्से को काबू में रखें।
16 से 31ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुका हुआ पैसा वापिस आयेगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है। ख़र्चा ज़्यादा होगा लेकिन आमदनी भी अच्छी होगी। पिता का अच्छा साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए काम और नई प्रॉपर्टी के योग हैं।
कुंभः 1 से 15ः समय अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। रुका पैसा वापिस आ जाएगा। रुके हुए काम बनेंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में प्रेम भाव बना रहेगा। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। लव लाइफ़ में सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं।
16 से 31ः अदालती मामलों में सफलता मिलेगी। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने के योग हैं। आपका व्यापार बढ़ेगा। घर, दुकान आदि में कन्स्ट्रक्शन करने के योग हैं। रूके काम बनेंगे, रूका पैसा वापस आएगा। कोई ख़ुश ख़बरी मिल सकती है।
मीनः 1 से 15ः समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन मेहनत करनी होगी। हिम्मत बनाए रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नया वाहन खरीदने और यात्रा पर जाने के योग हैं।
16 से 31ः उधार में लेन-देन के लिए सही समय नहीं है। नौक़री वालों के लिए समय अच्छा है। व्यापारी अपना काम बढ़ा सकते हैं। इनवेस्टमेंट से भविष्य में अच्छी रिटर्न के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अचानक धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8