जानें फरवरी 2020 में क्या कहते हैं आपके सितारे

आपका राशिफलः 1 फरबरी से 29 फरबरी 2020 तक

मेषः 1 से 14ः आपके लिए यह समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आमदनी होगी लेकिन ख़र्चा भी ज़्यादा होगा। इन्वेस्टमेंट और व्यापार शुरू करने के लिए सही समय है। वाहन सावधानी से चलाएं।
15 से 29ः समय शुभ है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निवेश के लिए सही समय है। छात्रों के लिए शुभ समय है। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी की तलाश में हैं तो नौकरी मिल जाएगी। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है।
वृषभः 1 से 14ः आपके लिए समय अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। आमदनी और खर्च बना रहेगा। मन काफ़ी ख़राब रहेगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। पुरानी बीमारी से छुटकारे के योग हैं।
15 से 29ः यह समय सामान्य रहेगा। मानसिक परेशानी रह सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट व व्यापार में नुक़सान हो सकता है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। किसी से धोखा मिल सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। कोई ख़ुशखबरी भी मिल सकती है। उधार देने से बचें।
मिथुनः 1 से 14ः समय शुभ है। व्यापार ठीक चलता रहेगा। मन में ख़राबी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। नई नौकरी मिलने और रूका पैसा वापस आने के योग हैं।
15 से 29ः नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। धन लाभ होगा। बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी मिलने के योग हैं। रुके हुए काम बन जाएंगे। परेशानी में किसी का साथ मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
कर्कः 1 से 14ः समय शुभ है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। रुका पैसा आने और यात्रा के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण बना रहेगा। प्रॉपर्टी लेने के भी योग हैं। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
15 से 29ः मन विचलित रह सकता है। ख़र्चा ज़्यादा होगा। इन्वेस्टमेंट के लिये समय अच्छा है। रुके हुए काम बन जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पार्टनरशिप के काम में रूकावट या पार्टनर के साथ कहासुनी हो सकती है। शांति से चलें।
सिंहः 1 से 14ः व्यापारियों और नौकरी वालों के लिए अच्छा समय है। आमदनी भी ठीक होगी। ख़र्च भी होगा। दोस्तों या पार्टनर से धोखा मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिये समय अच्छा है। मन को शांत रखें। उधार पैसा किसी को ना दें।
15 से 29ः समय ठीक है। व्यापारियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आमदनी बनी रहेगी। नई प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। रुके हुए काम बनना शुरू होंगे। उधार देने से बचें। दुश्मन आप पर हावी हो सकता है। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है। लव लाइफ़ के लिए समय ठीक है।
कन्याः 1 से 14ः समय अच्छा है। व्यापार अच्छा रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। जितना हो सके अपनी सोच को अच्छी रखें। ग़ुस्से पर काबू रखें। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। रुका पैसा आने के योग हैं।
15 से 29ः मन को शांति मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। पार्टनरशिप में नया काम शुरू हो सकता है। परेशानियां आएंगी पर समय रहते सब ठीक हो जाऐगा। काम पर पूरा ध्यान दें। सोच को पॉजिटिव बनाए रखें। नौकरी वालों के लिये अच्छा समय है।
तुलाः 1 से 14ः जातकों के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापार ठीक रहेगा। व्यापार में चल रही परेशानी धीरे-धीरे कम हो जाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके हुए काम भी बनेंगे। रूका पैसा वापसी के योग हैं।
15 से 29ः थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दिमाग़ में अशांति रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर टेंशन हो सकती है। दिमाग को पॉजिटिव रखें। ख़र्चा ज़्यादा होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से धोखा भी मिल सकता है। उधार देने से बचें।
वृश्चिकः 1 से 14ः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा से लाभ के योग हैं। आमदनी अच्छी होगी। नए व्यापार में या शेयर मार्किट में पैसे इन्वेस्ट करने के अच्छे योग बन रहे हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। मन को शांत रखें। नया वाहन भी ले सकते हैं।
15 से 29ः मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आमदनी अच्छी होगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। नए इन्वेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। नया वाहन लेने का योग बन रहा है। व्यापार सही रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। रुके हुए काम बनने के योग हैं।
धनुः 1 से 14ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। मानसिक तनाव के चलते व्यापार में हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। रुका पैसा आने के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता और घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
15 से 29ः स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। प्रमोशन मिल सकता है। उधार देने और लेने से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। खुश रहने की कोशिश करें। रूके काम धीरे-धीरे बनने लगेंगे।
मकरः 1 से 14 व्यापारियों के लिए समय ठीक है। किसी को उधार नहीं दें। रुका हुआ धन आने के योग हैं। इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन ख़राब हो सकता है। ग़ुस्से को शांत रखें क्योंकि ग़ुस्से में काम और बिगड़ जाएगा। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं।
15 से 29: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुका हुआ पैसा वापस आएगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। ख़र्चा ज़्यादा होगा लेकिन आमदनी अच्छी रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। पार्टनर और मित्रों का साथ मिलेगा। आमदनी भी अच्छी होगी। नया काम व नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।
कुंभः 1 से 14: व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। रुका हुआ पैसा वापिस आ जाएगा। रुके हुए काम बनेंगे। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। मन विचलित रह सकता है। परिवार में प्रेम भाव बना रहेगा। नए काम की योजना बनेगी। लव-लाइफ़ अच्छी रहेगी।
15 से 29: अदालती फैसला आपके पक्ष में आने के योग हैं। बीमारी से राहत मिलेगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। इन्वेस्टमेंट के योग हैं। घर, दुकान आदि में कन्सट्रक्शन के योग हैं। रुके हुए काम बनेंगे। कोई ख़ुशखबरी मिल सकती है। काम और बढ़ेगा।
मीनः 1 से 14: समय शुभ है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। मेहनत में कमी नहीं रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण बना रहेगा। मन अशांत रहेगा। खुद की सोच को पॉज़िटिव रखें। ख़र्च ज़्यादा होगा। नया वाहन लेने और यात्रा के योग हैं।
15 से 29: किसी भी तरह के लेन-देन से बचें। नौक़री वालों के लिए समय अच्छा है। व्यापारी अपना काम बढ़ा सकते हैं। की हुई इन्वेस्टमेंट का लाभ होगा। नया वाहन लेने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। कोई खुशखबरी मिल सकती है। मन को पॉजिटिव बनाए रखें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8