जानें 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच क्या कहते हैं आपके सितारे!

27 जनवरी से 02 फरवरी 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य ख़राब रहेगा। व्यापारियों के लिए समय ठीक रहेगा। व्यापार से सम्बंधित परेशानी कम हो जाऐंग़ी। प्रॉपर्टी लेने के योग हं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी वालों के लिए समय मिला जुला है। मन ज़्यादा ख़राब रहेगा। किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है।
उपायः गऊ माता को गुड खिलाएं।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला फल दायक रहेगा। मन ख़राब रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रुके हुए काम बनने शुरू हो जाऐंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार ठीक रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। बिना बात की परेशानी ज़्यादा होगी। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है। नौकरी वालों को मेहनत ज़्यादा करनी होगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। ग़ुस्से को शांत रखें।
उपायः ग़रीबों को चीनी का दान करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए परेशानियां लेकर आएगा। स्वास्थ्य भी ख़राब रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा लेकिन अपनी परेशानियों के चकर में घर का माहौल ख़राब न करें। जितना हो सके घर वालों के साथ समय व्यतीत करें। दोस्ती यारी में या किसी अपने से धोखा मिल सकता है। संभलकर चलें। व्यापार ठीक रहेगा। आमदनी भी होगी लेकिन ख़र्चा भी होगा। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
उपायः अपने इष्ट भगवान की पूजा करें और गाऊ माता को रोटी खिलाएं।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा, आमदनी भी अच्छी रहेगी लेकिन किसी बात को लेकर मन ख़राब रहेगा। स्वास्थ्य ख़राब रहेगा ध्यान से चलें। अपने काम में सावधानी से चलें। बिना मतलब किसी से बैर ना बांधें। रुका हुअ व्यापार फिर से शुरू हो सकता है। नया व्यापार शुरू होने के भी योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और ग़रीबों को खाना खिलाएं।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आमदनी अच्छी होगी। नई इनवेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। लेकिन मन ख़राब रहेगा। मानसिक तनाव भी रहेगा। इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आप अपने शत्रुओं पर जीत हासिल कर लोगे। यात्रा का योग है। दोस्ती और पार्ट्नर में सावधानी रखें किसी से भी धोखा मिल सकता है। किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी वाले सावधानी से चलें स्वास्थ्य के कारण रुकावट आ सकती है।
उपायः गऊ को चारा खिलाएं।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। मन ख़राब रहेगा। किसी को उधार पैसा ना दें। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी भी अच्छी रहेगी। ख़र्चा भी होगा। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है। इन्वेस्टमेंट का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी ख़रीदने का योग है। यात्रा का योग भी है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाऐग़ी। किसी अपने और दोस्ती यारी में मनमुटाव हो सकता है, संभलकर चलें वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपायः पक्षियों को दाना डालें।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। व्यापार अच्छा होगा। आमदनी ठीक रहेगी, ख़र्चा ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य ख़राब रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। मन इधर उधर भागने को करेगा। छोटी मोटी परेशानी में ज़्यादा परेशान ना हों। घर में भी परेशानी का माहौल रह सकता है। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। अचानक से कोई ख़ुशखबरी मिल सकती है। यात्रा का योग है। सावधानी से चलें और पॉज़िटिव रहें।
उपायः गायत्री मंत्र का जाप करें और माता-पिता का आशीर्वाद घर से लेकर निकलें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नई इन्वेस्टमेंट के योग हैं। व्यापार अच्छा होगा। आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा भी होगा। यात्रा का योग है। प्रॉपर्टी लेने और बेचने दोनों के योग बन रहे हैं। नौकरी वालों को मेहनत ज़्यादा करनी, अपनी मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। नया वाहन भी ले सकते हैं।
उपायः ग़रीबों को पानी पिलाएं और मीठा खिलाएं।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए नयी ऊर्जा लेकर आएगा। आपको काम करने में मज़ा आएगा। लेकिन आपको अपना कारोबार को संभाल कर चलाना होगा क्योंकि इस समय आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने में लगें हैं। छोटी मोटी परेशानी से आप घिरे रहेंगे लेकिन बहुत जल्दी आपकी सारी परेशानी ख़त्म हो जाऐग़ी। वाहन चलाते समय सावधान रहें, एक्सिडेंट हो सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा नहीं है। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और अपने इष्ट भगवान की पूजा करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला होगा। मानसिक परेशानी रहेगी और स्वस्थ्य ख़राब रहेगा। व्यापार में सफलता मिलती रहेगी। रुके हुए काम भी बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेंगी। लेकिन छोटी छोटी परेशानी से मन को ख़राब ना करें।नया वाहन अभी नहीं लेना। छोटी मोटी इनवेस्टमेंट के योग हैं। नौकरी वालों को थोड़ा संभल कर चलना होगा। बिगड़ते स्वास्थ्य और गुस्से के चलते कुछ नुकसान हो सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है।
उपायः ग़रीबों को 7 केले का दान करें और भोले नाथ की पूजा करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो ठीक हो जाएगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में सफलता ज़रूर मिलेगी। आमदनी भी अच्छी होगी। इन्वेस्टमेंट का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। नया वाहन लेने के भी योग हैं। रुका हुआ पैसा वापिस आने के योग है्र। रुके हुए काम भी बन जाऐंगे। यात्रा का योग है। मन में जो भी परेशानी चल रही है उसे भुला दें। लव लाइफ़ के लिए समय काफ़ी अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को रोटी खिलाएं और भोलेनाथ की पूजा करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा होगा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्य पूरे होंगे। मन काफ़ी ख़राब रहेगा अपने मन को थोड़ा शांत करके चलें। कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो ठीक हो जाएगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई नया कारोबार भी चालू कर सकते हैं। पार्टनरशिप वाला काम भी अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नयी इनवेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। रुके हुए काम बनेंगे। नौकरी वालों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल जाऐग़ी। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8