जानें 23 से 29 मार्च तक क्या कहते हैं आपके सितारे

23 से 29 मार्च तक का राशिफल

मेषः सप्ताह की शुरुआत एक नई उमंग के साथ होगी। व्यापार अच्छा रहेगा, साथ में नया व्यापार शुरू होने के मौके मिलेंगे। आमदनी पहले से थोड़ी अच्छी होगी, लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शरीर में आलस रहेगा जो आपको काम नहीं करने देगा। आपको आलस छोड़ना होगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
उपायः गऊ माता को गुड़ खिलाएं
वृषभः राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक होगा लेकिन ख़र्चा ज़्यादा होगा। जितना हो सके ख़र्चा कम करें। इस समय कोई नई इनवेस्टमेंट ना करें। जितना हो सके परिवार के साथ समय व्यतीत करें। मन अशांत रहेगा। दिमाग़ में फ़ालतू की परेशानी ज़्यादा रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी वालों के लिए समय ठीक ठाक है। लव लाइफ़ के लिए ये समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को दुध का दान करें
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। धन का लाभ होगा। ख़र्चा होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अनाज के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। शेयर बाज़ार में इनवेस्ट कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः गऊ माता को चारा खिलाएं
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा फलदायक रहेगा। व्यापार में थोड़ी बहुत सुस्ती रहेगी लेकिन परेशान ना हों। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाऐगा। मन अशांत रहेगा। परिवार के लोगों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिलने के योग हैं। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपायः पक्षियों के लिए रोज़ पानी भर कर रखें
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए एक नई आशाएं लेकर आया है। व्यापार अच्छा रहेगा। कोई नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा समय है। रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने शुरू हो जाऐंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शरीर में आलस रहेगा। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कोई नई प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान और पढ़ेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः मंदिर में रोज़ शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिले जुले असर वाला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। मन ख़राब रहेगा। रुका हुआ पैसा आने के योग हैं। लेकिन किसी को उधार पैसा ना दें। वाहन लेने के योग बन रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। इस समय शत्रु आप पर हावी हो सकता है। सावधानी बरतें। व्यापार में थोड़ी परेशानी रहेगी लेकिन सप्ताह के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को खाना खिलाएं
तुलाः जातकों के लिए इस सप्ताह समय सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक ठाक होगा। ग़ुस्सा ज़्यादा आएगा जितना हो सके शांति से चलें। नई योजना बनाने में लगे रहेंगे लेकिन कुछ समझ नहीं आएगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। गुस्से के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है अतः सावधानी से चलें। कोई नई इनवेस्टमेंट नहीं करें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है।
उपायः ग़रीबों को पानी पिलाएं
वृश्चिकः समय शुभ है। व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन छोटी मोटी परेशानियों से घिरे रहेंगे। रुके हुए काम बनने शुरू हो जाऐंगे। रुका हुआ पैसा भी आएगा, प्रयास जारी रखें। इनवेस्टमेंट के लिए सही समय है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मन अशांत रह सकता है। नया वाहन लेने के योग हैं। घर और दुकान पर टूट फुट सही कराने के सही समय है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जिन लोगों को नौकरी की तलाश है उन्हें नौकरी मिलने के योग हैं। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः मंदिर में दुध और दही का दान करें
धनुः यह सप्ताह आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। दिमाग़ में चल रही परेशानी की वजह से मन अशांत रह सकता है। कारोबार में सुधार होगा। इनवेस्टमेंट के लिए सही समय है। नए वाहन और कोई क़ीमती सामान लेने के योग हैं। नौकरी वालों ले लिए समय अच्छा रहेगा। यदि आपको नौकरी जाने का डर सता रहा है तो बिलकुल नहीं डरें। रोजगार के क्षेत्र में सुधार होगा। लव लाइफ़ वाले थोड़ा संभल कर चलें।
उपायः ग़रीबों को पीले चावल खिलाएं
मकरः यह सप्ताह आपके लिए कुछ अच्छा लेकर आया है। अपने अंदर एक अलग सी ऊर्जा महसूस करेंगे। कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। व्यापार में सुधार होगा, आमदनी अच्छी होगी। अदालती कामों में सफलता मिलेगी, किसी के साथ विवाद में सफलता मिलेगी। किसी पुराने रूके हुए काम में सफलता मिलगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के लिए सही समय है। मन को शांत रखें और आलस को हावी नहीं होने दें। नौकरी वालों के लिए समय बहुत अच्छा है।
उपायः रोज़ शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं
कुंभः समय सामान्य है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा। मन अशांत रह सकता है। व्यापार में सुधार होगा। आमदनी से ज़्यादा ख़र्चा होने के योग हैं जितना हो सके ख़र्चा कम करें। रुके हुए काम बनने के योग हैं, रूका हुआ पैसा वापस आएगा, प्रयास जारी रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लिए के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः रोज़ घर के बाहर पक्षियों के लिए पानी भर कर रखे और माता पिता का आशीर्वाद लें
मीनः यह सप्ताह आपके लिए नई सफलताएं लेकर आया है। व्यापार में सुधार होगा, आमदनी अच्छी रहेगी। ख़र्च ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दूर-पास की यात्रा का योग है। नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाएंगे। घर में कोई शुभ काम होगा। रुके हुए काम में सफलता के योग हैं। घर व दुकान में कन्स्ट्रक्शन करा सकते हैं। प्रापर्टी के काम में लाभ होगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोज़ाना गायत्री मंत्र का जाप करें और घर से तिलक लगा कर निकलें

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8