जानें 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच अपने सितारों की चाल

सोमवार 24 फरवरी से रविवार 1 मार्च तक का राशिफल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा होगा। आमदनी भी अच्छी रहेगी। कोई नई प्रॉपर्टी और वाहन लेने के योग हैं। रुके हुए काम बनेंगे। अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रखें। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रुका हुआ पैसा वापिस आने के योग हैं। यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिलेगी।
उपायः गऊ माता को गुड खिलाएं।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार सही रहेगा लेकिन पैसा हाथ में नहीं रुकेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। मन में बेचैनी रह सकती है। वाहन को सावधानी से चलाएं। कोई नई इनवेस्टमेंट नहीं करें। शांति से समय को निकालें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा नहीं है। गुस्सा नहीं करें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को चीनी का दान करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लेकिन ख़र्च ज़्यादा होगा। मन में अज्ञात भय बना रहेगा। सप्ताह के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। लेकिन अपने मन में शांति बनाए रखें। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। जितना हो सके शांति से चले। लव लाइफ़ के लिए समय ज़्यादा अच्छा नहीं है।
उपायः ग़रीबों को खाना खिलाएं।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा समय लेकर आया है। व्यापार ठीक रहेगा। आमदनी भी सही रहेगी। ख़र्चा ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नई इनवेस्टमेंट के भी योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल जाएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः माता पिता का आशीर्वाद ले कर घर से निकलें और ग़रीबों को मीठा खिलाएं।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। आमदनी अच्छी होगी। नया वाहन लेने का योग है। रुका हुआ पैसा वापिस आने के योग हैं। कोई नई योजना बनाने में लगे रहेंगे। सरकारी काम में अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने के अच्छे योग हैं। इनवेस्टमेंट के भी योग हैं। लेकिन ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें ग़ुस्सा करने से आपका नुक़सान होगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः मंदिर में रोज़ शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। मन में अशांति रहेगी। रूका हुआ धन आने के योग हैं लेकिन किसी को उधार पैसा ना दें। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी भी अच्छी रहेगी। ख़र्चा कुछ ज्यादा हो सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी बेचना चाहते हो तो प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल जाऐग़ी। किसी पारिवारिक व्यक्ति या दोस्त के साथ मनमुटाव हो सकता है। संभलकर चलें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपायः गऊ माता को चारा खिलाएं।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।व्यापार सही चलेगा लेकिन मन में परेशानी बनी रहेगी। इस समय शांत रहें। पार्टनरशिप वाले काम में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है बस थोड़ा अपने ग़ुस्से पर काबू रखें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को पानी और दुध पिलाएं।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। व्यापार सही चलेगा और आमदनी बनी रहेगी। लेकिन मानसिक और शारीरिक कष्ट रह सकता है। सरकारी काम में सफलता के योग हैं। नई प्रॉपर्टी लेने के योग हैं। इन्वेस्टमेंट के योग हैं। नया वाहन लेने के योग हैं। यात्रा का योग है। संतान सुख मिलने के योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है थोड़ा आराम से और सोच समझ कर चलें।
उपायः ग़रीबों को लाल वस्त्र का दान करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। परेशानियां अपने आप खत्म हो जाएंगीं। नया व्यापार शुरू करने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मन में अशांति बनी रह सकती है। रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने शुरू होंगे। रुका हुआ धन आने के योग हैं। पुरानी प्रॉपर्टी बिकने के भी योग हैं। सरकारी नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल जाऐग़ी। लव लाइफ़ के लिए अच्छा समय है।
उपायः ग़रीबों को 7 केले का दान करें।
मकरः समय शुभ है। व्यापार अच्छा रहेगा और आमदनी भी अच्छी रहेगी। रुके हुए काम बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापिस आएगा। पैसों को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। नया वाहन लेने का योग है। यात्रा का योग बन रहा है। कोई नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। मन थोड़ा ख़राब रह सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिलने के योग हैं। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उन्हें प्रमोशन मिल जाएगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कारोबार में सफलता ज़रूर मिलेगी। आमदनी भी अच्छी होगी। इन्वेस्टमेंट का योग बन रहा है। घर या दुकान की टूट फुट ठीक कराने के भी योग हैं। रुका हुआ काम बनने और रूका हुआ धन वापिस आने के योग हैं। मन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को काले चने का दान करें।
मीनः समय शुभ है। व्यापार सामान्य रहेगा। आमदनी बनी रहेगी लेकिन ख़र्च ज़्यादा होगा। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। व्यापार में थोड़ी थोड़ी परेशानी रहेगी लेकिन धीरे-धीरे अपने आप परेशानी ख़त्म हो जाऐग़ी। रुके हुए काम बनेंगे। उधार देने से बचें। जितना हो सके ख़ुश रहें। अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को चावल का दान करें।

ज्योतिषी शिवम गोयल

(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8