यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग कॉमनवेल्थ रेसलिंग कमेटी में भारत को पहली बार मिली जगह

-उपाध्यक्ष बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह

एसएस ब्यूरो/नई दिल्लीः 9 अगस्तः 2022।
बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग कॉमनवेल्थ रेसलिंग कमेटी (यू०डब्ल्यू०डब्ल्यू कॉमनवेल्थ रेसलिंग समिति) की आम बैठक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भारतीय को इस संगठन में कोई स्थान मिला हो। विगत 4 अगस्त 2022 को यह बैठक बर्मिंघम में ही आयोजित की गई थी। इस बैठक में कॉमनवेल्थ के लगभग सभी 56 देशों ने भाग लिया।
इस बैठक में कॉमनवेल्थ कुश्ती समिति की नयी कार्यकारिणी का गठन आम चुनाव द्वारा किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से बीजेपी सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को निर्विरोध कॉमनवेल्थ रेसलिंग समिति का उपाध्यक्ष चुना गया। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय को कॉमनवेल्थ कुश्ती समिति का कोई पद प्राप्त हुआ है।
बैठक में कुश्ती खेल को 2026 विक्टोरिया कॉमनवेल्थ का हिस्सा बनाए रखने पर भी गहन विचार किया गया। जहां पुरा देश कुश्ती में सभी पहलवानों के पदक जीतने पर गर्व महसूस कर रहा है। वहीं भारतीय पहलवानों एवम कुश्ती प्रेमियों ने बृजभूषण शरण सिंह को कॉमनवेल्थ समिति के उपाध्यक्ष चयनित होने पर स्वागत किया है।