राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भूख हड़ताल

-राम मनोहर लोहिया अस्पताल की यूनियन ने शुरू किया 10 दिवसीय आंदोलन
-अलग अलग अस्पतालों की कर्मचारी यूनियनों का मिल रहा समर्थन
-10 दिन तक अलग अलग कर्मचारी नेता बैठ रहे क्रमिक भूख हड़ताल पर
टीम एटूजेड/ नई दिल्ली
राजधानी के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कर्मचारी आजकल क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। लंबे समय से मोदी सरकार यूनियन की मांगों को टालती आ रही है। इसके चलते अब 10 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले 24 जून को उन्होंने एक दिन की हड़ताल की थी।
कर्मचारी यूनियन के महासचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होने पर अस्पताल में भूख हड़ताल शुरू की जा रही है। यह 10 दिन तक चलेगी। रोज अलग-अलग कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों से भूख हड़ताल को समर्थन मिल रहा है। वहां से कर्मचारी इसमें शामिल होने के लिए आएंगे।
कर्मचारी यूनियन की मांगें हैं कि-
-मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर तुरंत नौकरी की व्यवस्था की जाये।
-कई साल से रुकी हुई MACP तुरंत दिया जाए।
-कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सभी विभागों में प्राथमिकता के आधार पर दिखाने के आदेश जारी किए जाएं।
– सेवानिवृति के समय कर्मचारी को सभी भुगतान किया जाए।
– सभी कर्मियों को कंफर्मेशन लेटर तुरंत जारी किए जाएं।
– सभी कर्मचारियों को सेवा निवृति के समय सिर्विस बुक की प्रतिलिपि और अन्य दस्तावेज दिए जाएं।
https://youtu.be/yYHTAIOBqog