6 से 12 अप्रैल तक का राशिफल

जानें 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अपने सितारों की चाल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगेगा। रुके हुए पैसे भी धीरे-धीरे आने शुरू होंगे। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। आपकी नौकरी पर कोई परेशानी नहीं आऐग़ी, घर से अपना काम करें।
उपायः ‘‘ऊं भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम् भर्गो देवस्य धीमहि धियो योनः प्रचोदयात’’ मंत्र का रोजाना जाप करें।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए ख़ुशहाली लेकर आएगा। आपको अपने रुके हुए काम बनते नजर आएंगे और घर पर ख़ुशी से समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। जितना पॉज़िटिव रहेंगे उतना अच्छे और स्वस्थ रहेंगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है उनके हाथ में पैसा रहेगा, अपना काम घर से करें और शांति से रहें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका व्यापार धीरे-धीरे फिर से शुरू होने लगेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। नौकरी वालों को पॉज़िटिव रहने की ज़रूरत है। समय के साथ सभी कार्य बनने शुरू हो जाएंगे। परिवारीजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
उपायः प्रतिदिन ‘‘ऊं भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम् भर्गो देवस्य धीमहि धियो योनः प्रचोदयात’’ का जाप करें।
कर्कः इस सप्ताह कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। ग़ुस्सा अधिक आएगा। जितना हो सके अपने घर वालों के साथ ख़ुशी से समय व्यतीत करें। वाणी पर नियंत्रण रखें, गुस्से को काबू में रखें। स्वास्थ्य अ-पान का ध्यान रखें। इस समय आपको पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरी वालों के लिए समय बहुत अच्छा है वो बिल्कुल चिंता नहीं करें।
उपायः रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हाथ में पैसा बना रहेगा, धन का अभाव नहीं होगा। चिंता नहीं करें और अपनी सोच को पॉजिटिव बनाए रखें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः हनुमान भावुक जी का प्रतिदिन पाठ करते रहें।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन मन में अशांति रह सकती है। परिवार के साथ ख़ुशी से समय को व्यतीत करेंगे। रुके हुए पैसे वापिस आएंगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोजाना गायत्री मंच का जाप करें।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए कुछ उथल-पुथल भरा रह सकता है। जल्दबाज़ी में कोई ग़लत फ़सला नहीं लें और शांत मन से को निर्णय करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ ख़ुशी से समय व्यतीत करें। नौकरी वाले थोड़ा संभलकर चलें, डरें नहीं हिम्मत से कार्य करें।
उपायः प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
वृश्चिकः इस सप्ताह मन में थोड़ा भय बना रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कार्य समय पर बनते जाएंगे। जितना हो सके पॉज़िटिव रहें। आपके हाथ में पैसे रहेगे और समाज में मान सम्मान और बढ़ेगा। नौकरी वालों के लिए समय अनुकूल है।
उपायः रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए कुछ खुशियां देने वाला है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। कामकाज को लेकर मन में अजीब सा डर बना रहेगा। लेकिन समय के साथ सभी काम बनते रहेंगे। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है ज़्यादा चिंतित ना हों। कर्म पथ पर आगे बढ़ें।
उपायः रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला असर कारक रहेगा। आलस से दूर रहें और परिवार के साथ समय बिताएं। चिंता न करें और अपनी सोच को पॉजिटिव बनाए रखें। नौकरी वालों को डरने की कोई ज़रूरत नहीं है आपका समय अच्छा है।
उपायः रोज़ पक्षियों के लिए घर के बाहर पानी रखें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मन अशांत रहेगा, सोच को पॉजिटिव बनाए रखें और खुश रहें। कामकाज चलता रहेगा और आमदनी बनी रहेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। नौकरी चिंता नहीं करें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोजाना़ हनुमान भावुक का जाप करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। मन में खुशी बनी रहेगी। आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। घर से ही व्यापार संभालें। आमदनी बनी रहेगी, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें।