-जहां से शुरू हुआ वहीं पर खत्म हुआ ‘वाम पंथ’, केरल में कांग्रेस को बहुमत
-तमिलनाडु में टीवीके बहुमत के नजदीक, फिल्म स्टार विजय को बड़ी सफलता
एसएस ब्यूरो/ नई दिल्लीः 04 मई, 2026।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को भारी सफलता मिली है। सोमवार को आये परिणामों ने ‘एनडीए’ को बड़ी बढ़त और ‘इंडी’ गठबंधन को तगड़ा झटका दिया है। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी का कमल भारी बहुमत के साथ खिलने के साथ ही ‘ममता राज’ का खात्मा हो गया है। वहीं असम में तीसरी बार और पुदुचेरी में भी एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ है तो तमिलनाडु में भी बीजेपी ने 50 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बीजेपी मुख्यालय में अपने संबोधन में कहा कि ‘अब बंगाल भय मुक्त हो गया है’।
खबर लिखे जाने तक पंश्चिम बंगाल में बीजेपी 293 में से 206 सीटों पर आगे चल रही थी। जबकि तृणमूल कांग्रेस केवल 81 सीटों पर आगे थी। कांगे्रस को 2 और लेफ्ट का उम्मीदवार 1 सीट पर आगे थे। असम में 126 में से बीजेपी 102 सीट पर आगे थी। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार केवल 21 पर अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। पुदुचेरी में 30 सीट में से पुदुचेरी को 16, कांग्रेस को 6 और अन्य के खाते में 8 सीटें गई हैं। इसी तरह तमिलनाडु में नई नवेली पार्टी टीवीके को 107, डीएमके को 73 और बीजेपी को 54 सीट मिल रही हैं।
केरल में भी खत्म हुआ वामपंथ
वामपंथी सियासत केरल राज्य से शुरू हुई थी और केरल में भी अब खत्म हो गई है। वामपंथी दलों की सरकार महज केरल में ही बची थी परंतु सोमवार को आये नतीजों के अनुसार केरल में भी अब वामपंथ की सरकार खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश देश वासियों ने वामपंथ से किनारा कर लिया है। अब कांग्र्रेस उसे अपना रही है।
तमिलनाडु में गठबंधन सरकार
ताजा नतीजों से यह स्पष्ट हो गया है कि तमिलनाडु में अब गठबंधन सरकार ही बनेगी। फिल्म स्टार विजय की नई पार्टी टीवीके को 107 सीटों पर मिली बढ़त ने डीएमके के सपनों पर पानी फेर दिया है। हालांकि अब विजय के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि वह किसके साथ सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाते हैं।


