-राजस्व कर्मचारी, कृषि सलाहकार एवं कृषि समन्वयकों द्वारा कराया जा रहा रजिस्ट्रेशन
एसएस ब्यूरो/ राजापाकर, वैशालीः 15 मई।
फॉर्मर रजिस्ट्रेशन से वंचित किसानों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर स्वयं के नाम से जमाबंदी से संबंधित कागज लिए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि यह फॉर्मर रजिस्ट्रेशन किसानों की डिजिटल पहचान है। जिला अधिकारी के आदेशानुसार विशेष अभियान 12 मई, 2026 से 30 जून 2026 तक चलाया जाएगा। जो भी किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन से वंचित है वह अपने-अपने पंचायत के पंचायत भवन, सामुदायिक भवन परिसर में जाकर आवश्यक कागजात देकर फार्मर रजिस्ट्रेशन अवश्य करावे। फॉर्म रजिस्ट्रेशन उपरांत किसानों का एक डिजिटल कार्ड बनाया जाएगा। जिससे उन्हें कृषि संबंधित विभिन्न अनुदान पीएम किसान योजना का लाभ, फसल बीमा, केसीसी सहायता अनुदान, फसल नुकसान पर वास्तविक क्षति का लाभ सहित सभी योजनाओं का लाभ एक डिजिटल पहचान के साथ प्राप्त होगा। अपने नजदीकी वसुघा केंद्र पर भी जाकर फार्मर आईडी किसान बनवा सकते हैं। तथा अपने सभी प्लॉट को फॉर्मल आईडी के साथ जोड़ सकते हैं। बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से या क्यूआर कोड स्कैन करके भी किसान स्वयं अपना फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, मुनाजिर हुसैन, बलवीर कुमार, प्रियबरत कुमार, कृषि सलाहकार देवेंद्र सिंह, रामदयाल राय सहित अनेक लोग शामिल रहे।


