डीबीसी कर्मचारियों का धरना वापस

-स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश के साथ बैठक के बाद हुआ फैसला
-फील्ड वर्कर के नाम से जाने जाएंगे डीबीसी वर्कर्स, बैठक का फैसला

टीम एटूजेड/नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में काम करने वाले डीबीसी कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने के मुताबिक डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (डीबीसी) कर्मचारियों से साथ सभी मुद्दो पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसके बाद डीबीसी कर्मचारियों का एक दल जो धरने पर बैठा हुआ था उन्होंने भी अपना धरना वापस ले लिया है। इस बैठक के दौरान निगम आयुक्त वर्षा जोशी, अतिरिक्त आयुक्त संदीप व निगम स्वास्थ्य अधिकारी डा अशोक रावत मौजूद रहे।
स्थायी समिति अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि डीबीसी कर्मचारियों के सभी मुछद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया है। जय प्रकाश ने कहा कि डीबीसी कर्मचारियों की मुख्य मांग थी की उन्हे डीबीसी पद के नाम पर अन्य पद का नाम दिया जाए, जिस पर डीबीसी पद नाम को फील्ड वर्कर करने का फैसला किया गया है। इस के साथ ही उनकी अन्य मांगो पर भी संबंधित विभाग को विचार विमर्श करके जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।