BJP ने 4 जिला अध्यक्ष व किसान मोर्चा अध्यक्ष को बनाया एल्डरमेन पार्षद, LG ने जारी की 10 पार्षदों की सूची

-बुधवार को उपराज्यपाल ने जारी किया नॉमिनेटेड पार्षदों के मनोनयन का आदेश

जे.के. शुक्ला/ नई दिल्ली: 4 जनवरी, 2023।
दिल्ली नगर निगम के एल्डरमेन पार्षदों की सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। उपराज्यपाल ने 10 एल्डरमेन पार्षदों की सूची बुधवार को जारी कर दी है।

बीजेपी ने अपने 4 जिला अध्यक्षों को एल्डरमेन पार्षद बनाया है। इनमें राजकुमार भाटिया, मोहन गोयल, विनोद कुमारऔर रोहताश कुमार के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने अपने किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मान को भी एल्डरमेन पार्षद बनाया है।