बीजेपी उम्मीदवारों ने किए नामांकन

-पार्टी क 40 से ज्यादा उम्मीदवारों ने किए पर्चे दाखिल

टीम एटूजैड/ नई दिल्ली
भाजपा के 40 से अधिक प्रत्याशियों ने सोमवार को अपने दल-बल के साथ नामांकन दाखिल किये। जिसमें नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधायक ओ पी शर्मा, जगदीश प्रधान व प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं। नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सांसद प्रवेश साहिब सिंह, रमेश बिधूड़ी, हंसराज हंस सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
प्रमुख रूप से स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश जेपी, पूर्व प्रदेश महामंत्री रेखा गुप्ता, आशीष सूद, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिखा राय, पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा, अनिल झा, अजीत खरखरी, डॉ. महेंद्र नागपाल, राजेश गहलोत, ब्रह्म सिंह तंवर, मोहन सिंह बिष्ट, नरेश गौड़, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटिया, जिलाध्यक्ष विजय पंडित, अजय महावर सहित अन्य प्रमुख प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, पूर्व विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी, कपिल मिश्रा, अनिल वाजपेयी, एस सी वत्स, प्रदेश मंत्री विक्रम बिधूड़ी, पूर्व महापौर योगेंद्र चंदोलिया मंगलवार को नामांकन करने वालों में प्रमुख हैं। इसके साथ ही शेष सभी भाजपा प्रत्याशी भी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं।