जानें 20 जनवरी से 26 जनवरी तक क्या कहते हैं आपके सितारे

-20 जनवरी से 26 जनवरी 2020 तक का राशिफल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापारियों के लिए समय ठीक रहेगा। व्यापार से सम्बंधित परेशानी कम हो जाएगी। प्रॉपर्टी बिकने के योग हैं। यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी वालों के लिए समय मिला जुला है। मन ज़्यादा ख़राब रहेगा। किसी अपने से मनमुटाव हो सकता है।
उपायः गऊ माता को गुड़ खिलाएं।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला फल दायक रहेगा। मन ख़राब रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, परेशानी में किसी को ग़लत ना बोलें। व्यापार ठीक रहेगा। ख़र्चा ज़्यादा होगा। बिना बात की परेशानी ज़्यादा होगी। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है। नौकरी वालों को मेहनत ज़्यादा करनी होगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। ग़ुस्सा को शांत रखें।
उपायः ग़रीबों को चीनी का दान करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए परेशानियां लेकर आएगा। स्वास्थ्य भी ख़राब रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा लेकिन अपनी परेशानियों के चकर में घर का माहौल ना ख़राब करें, जितना हो सके घर वालों के साथ समय व्यतीत करें। दोस्ती यारी में या किसी अपने से धोखा मिल सकता है। संभलकर चलें। व्यापार ठीक रहेगा। आमदनी होगी लेकिन ख़र्चा भी होगा। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
उपायः अपने इष्ट भगवान की पूजा करें और गऊ माता को रोटी खिलाएं।
कर्कः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा, आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन किसी बात को लेकर मन ख़राब रहेगा। अपने काम में सावधानी से चलें। बिना मतलब किसी से बैर ना बांधे। रुके हुआ व्यापार फिर से शुरू हो सकता है। नया व्यापार शुरू होने के भी योग हैं। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल जाएगी। लव लाइफ़ के लिए ये समय अच्छा है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें और ग़रीबों को खाना खिलाएं।
सिंहः यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आमदनी अच्छी होगी। नए इनवेस्टमेंट के योग हैं। मन ख़राब रहेगा। मानसिक तनाव भी रहेगा। इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यात्रा का योग है। दोस्ती और पार्टनरशिप में सावधानी रखें, किसी से भी धोखा मिल सकता है। किसी अपने से मनमुटाव भी हो सकता है। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी वाले सावधानी से चलें स्वास्थ्य के कारण रुकावट आ सकती है।
उपायः गऊ को चारा खिलाएं।
कन्याः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। मन ख़राब रह सकता है। किसी को उधार पैसा ना दें। व्यापार अच्छा चलेगा। आमदनी भी अच्छी रहेगी। ख़र्चा भी होगा। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है। इन्वेस्टमेंट का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी ख़रीदने के योग हैं। यात्रा का योग भी है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी मिल जाऐग़ी। किसी अपने या दोस्तों-यारों में मनमुटाव हो सकता है, संभलकर चलें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपायः पक्षियों को दाने डालें।
तुलाः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। आमदनी ठीक रहेगी, ख़र्चा ज़्यादा होगा। स्वास्थ्य ख़राब रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। मन इधर उधर भागने को करेगा। छोटी मोटी परेशानी में ज़्यादा परेशान ना हों। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। अचानक कोई ख़ुशखबरी मिल सकती है। यात्रा का योग है। सावधानी से चलें और पॉज़िटिव रहें।
उपायः गायत्री मंत्र का जाप करें और मां पिता का आशीर्वाद घर से लेकर निकलें।
वृश्चिकः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। नए इनवेस्टमेंट के योग हैं। व्यापार अच्छा होगा। आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चा भी होगा। यात्रा का बहुत अच्छा योग है। प्रॉपर्टी लेने और बचने दोनों के योग बन रहे हैं। नौकरी वालों को मेहनत ज़्यादा करनी होगी। इनको अपनी मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। नया वाहन भी ले सकते हैं।
उपायः ग़रीबों को पानी पिलाएं और मीठा खिलाएं।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए नयी ऊर्जा लेकर आएगा। आपको काम करने में मज़ा आएगा। लेकिन आपको अपना कारोबार को संभाल कर चलाना होगा क्योंकि इस समय आपके दुश्मन आपको बर्बाद करने में लगे होंगे। आप अपने दुश्मन पर जीत पा सकते हो लेकिन आपको थोड़ा संभल कर और सोच विचार से चलना होगा। छोटी मोटी परेशानी से आप घिरे रहेंगे लेकिन बहुत ही जल्द आपकी सारी परेशानी ख़त्म हो जाएंग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा नहीं है। नौकरी वालों के लिए समय सामान्य है।
उपायः गौ माता को रोटी खिलाएं और अपने इष्ट भगवान की पूजा करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला होगा। मानसिक परेशानी रहेगी और स्वस्थ्य ख़राब रह सकता है। व्यापार में सफलता मिलती रहेगी। रुके हुए काम भी बनेंगे। छोटी-छोटी परेशानी से मन को ख़राब ना करें क्योंकि सारी परेशानी जल्दी ठीक हो जाएगी। नया वाहन अभी नहीं लेना चाहिए। छोटी मोटी इनवेस्टमेंट के योग हैं। नौकरी वालों को थोड़ा संभल कर चलना होगा। क्योंकि ये लोग अपने ग़ुस्से और बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते अपना काफ़ी नुक़सान करेंगे। लव लाइफ़ के लिए समय सामान्य है।
उपायः ग़रीबों को 7 केले का दान करें और भोले नाथ की पूजा करें।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। कोई पुराना रोग चल रहा है तो वो खत्म हो जाएगा। लॉटरी लग सकती है। कारोबार में सफलता ज़रूर मिलेगी। आमदनी भी अच्छी होगी। इन्वेस्टमेंट का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे हैं। नया वाहन लेने के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापिस आने के पूरे योग हैं। रुका हुआ काम बन जाएगा। यात्रा का योग है। मन में जो भी परेशानी चल रही है उसे भुला दे क्योंकि आपकी परेशानी अपने आप ठीक हो जाऐग़ी। लव लाइफ़ के लिए समय काफ़ी अच्छा है। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा है।
उपायः ग़रीबों को रोटी खिलाएं और भोलेनाथ की पूजा करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मन ख़राब रह सकता है। अपने मन को थोड़ा शांत करके चलें। कोई पुराना रोग चल रहा है तो उससे छुटकारा लि जाएगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई नया कारोबार भी चालू कर सकते हैं। पार्टनरशिप वाला काम भी अच्छा रहेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। नयी इन्वेस्टमेंट के योग बन रहे हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए काम बन जाएंगे। नौकरी वालों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिल जाऐग़ी। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपायः गऊ माता को रोटी खिलाएं।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8