-राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम
एसएस ब्यूरो/दयालपुर, वैशाली।
बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में आतंकवाद विरोधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मंच संचालन प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया। उद्घाटन भाषण में जया चैधरी ने कहा कि आतंकवाद के कारण भारत ने अपने कई प्रधानमंत्री को खो दिया और आज पढ़े लिखे युवा भी आतंकवादी संगठनों से जुड़ रहे हैं। जो देश के लिए काफी खतरनाक है। यहां पढ़े-लिखे युवाओं को आतंकवादी बनाने के लिए लोगों का ब्रेन वॉश कर देश के लिए खतरा पैदा किया जा रहा है। प्राचार्य डॉक्टर तारकेश्वर पंडित ने कहा कि आतंक का अर्थ भय पैदा करना होता है। जब व्यक्ति देश के प्रति निष्ठावान, जिम्मेवार और ईमानदार होगा तो आतंकवाद को समाप्त किया जा सकता है। आतंकवाद के आज कई रूप है। केवल बंदूक के द्वारा ही आतंकवाद नहीं फैलाया जा रहा है बल्कि साइबर क्राइम, आर्थिक नुकसान और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा कर आतंकवाद फैलाया जा रहा है।
धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सौरव कुमार ने किया। कार्यक्रम में छात्रा खुशी कुमारी, गौरी कुमारी, अनिशा कुमारी, और सचिन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।


