एकल विद्यालय अभियान के कार्यकर्ताओं को को सम्मानित किया

-बलरामपुर में अंग वस्त्र देकर, जिलाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता कमलापुरी ने किया सम्मानित

पंकज वर्मा/बलरामपुर
एकल विद्यालय अभियान के द्वारा गांव में चलाया जा रहे, प्रकल्प के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरण एवं संस्कार युक्त शिक्षा का 300 गांव में दीप जला रहे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंचल कार्यालय भगवतीगंज में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि रविंद्र गुप्ता कमलापुरी जिलाध्यक्ष शामिल रहे। उन्होंने एकल विद्यालय युवा समिति बलरामपुर,के द्वारा अंग वस्त्र वितरित किये।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि, यह एक सामाजिक कार्य होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपना बहुमूल्य समय निकालकर सहयोग करें। एकल अभियान को सशक्त अभियान बनायें। विशिष्ट अतिथि रविंद्र गुप्ता कमलापुरी ने कहा कि, एकल विद्यालय गांव का एक सफल विद्यालय है, जिसमें गांव के गरीब बच्चे शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त कर रहे हैं, जो कि पूर्ण रूप से शिक्षा से वंचित थे। एकल विद्यालय के आचार्य लोगों को 245 साड़ी व 55 कुर्ता पजामा बांटे जा चुके हैं। कार्यक्रम में बृजेश कुमार भाग, कार्यालय प्रमुख, राज कुमार,रामनारायण, विनोद कुमार, रीमा वर्मा, अंकिता, जसवंत कुमार, श्रद्धा जायसवाल, पवन कुमार नंद कुमार त्रिपाठी, अंकित गुप्ता कमलापुरी आदि उपस्थित रहे।