WFI ने की महिला कुश्ती की अंतिम रैंकिंग

-सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 का समापन

एसएस ब्यूरो/ गोंडा, उत्तर प्रदेश/13 मई, 2026।
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्लूएफआई) ने नंदिनी नगर महाविद्यालय, गोंडा में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 के महिला कुश्ती मुकाबलों का सफल समापन कर दिया। महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने 10 निर्धारित भार वर्गों में हिस्सा लेकर अपनी घरेलू रैंकिंग को अंतिम रूप दिया।
महिला कुश्ती स्पर्धाओं के समापन और टूर्नामेंट की सफलता पर टिप्पणी करते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ‘मैं महिला कुश्ती वर्ग की सभी पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देता हूं। यह टूर्नामेंट उन पहलवानों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जो सीनियर नेशनल्स में जगह नहीं बना सके थे। उन्हें यहां अपनी प्रतिभा दिखाने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिला।
जो खिलाड़ी पहले चयन से बाहर रह गए थे, उनके लिए यह प्रतियोगिता अपनी क्षमता साबित करने और राष्ट्रीय ढांचे में भविष्य के अवसर हासिल करने का शानदार माध्यम बनी। मुझे विश्वास है कि यहां के विजेता आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कुश्ती का मजबूत प्रतिनिधित्व करेंगे।’
महिला कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम
50 किग्रा महिला कुश्तीः स्वर्ण- अंकुश, रजतः रचना, कांस्यः परवीन एवं इशिका
53 किग्रा महिला कुश्ती5 स्वर्ण- निशु, रजत- हिमांशी, कांस्य- तन्नू एवं तानिया
55 किग्रा महिला कुश्तीः स्वर्ण- निशा, रजत- नैना, कांस्य- तनिष्का एवं खुशी
57 किग्रा महिला कुश्तीः स्वर्ण- रीना, रजत- काजल चैधरी, कांस्य – शिवानी एवं हंसिका लांबा
59 किग्रा महिला कुश्तीः स्वर्ण- सीटो, रजत- सिमरन, कांस्य- खुशी चैधरी एवं पूजा गहलोत
62 किग्रा महिला कुश्तीः स्वर्ण- वैश्णवी दिलीप पाटिल, रजत- अंजली, कांस्य- सारिका मलिक एवं प्रगति विनोद गायकवाड़
65 किग्रा महिला कुश्तीः स्वर्ण- अंजली, रजत- दिशुन, कांस्य- जानवी एवं कल्पना
68 किग्रा महिला कुश्तीः स्वर्ण- अंशु राजकुमार, रजत- भतेरी, कांस्य- कोमल एवं खुशी
72 किग्रा महिला कुश्तीः स्वर्ण- बिपाशा, रजत- रिया कौशिक, कांस्य- तनु शर्मा एवं किरण हुड्डा
76 किग्रा महिला कुश्तीः स्वर्ण- इटिशा चैधरी, रजत- पूजा, कांस्य- मेघना एवं शिक्षा