साप्ताहिक राशिफलः 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच आपके सितारों की चाल

30 मार्च से 5 अप्रैल तक का राशिफल

मेषः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। घर बैठकर अपने कामों को अच्छी तरह करें। मन में कुछ आशंकाएं बनी रहेंगी। परेशान न हों सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और परिवार के साथ समय व्यतीत करें। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है। आपकी नौकरी पर कोई आंच नहीं आऐग़ी, घर से अपना काम करें।
उपायः रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृषभः यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। रुके हुए काम बनते नजर आएंगे, घर-परिवार के साथ ख़ुशी से समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। मन में अशांति रह सकती है। चिंता नहीं करें और अपनी सोच को पॉज़िटिव बनाऐ रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है उनके हाथ में पैसा रहेगा, अपना काम घर से करते रहें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मिथुनः यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी सोच को पॉजिटिव बनाए रखें, और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मन में कोई परेशानी नहीं रखें। नौकरी वालों को पॉज़िटिव रहने की ज़रूरत है, समय अच्छा गुजरेगा।
उपायः रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें।
कर्कः इस सप्ताह आपकी चिंताएं बनी रहेंगी। मन में अशांति बनी रह सकती है, लेकिन इसका पारिवारिक माहौल पर असर नहीं पड़ने दें। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें, ज्यादा चिंता नहीं करें और परिवार के साथ खुशी से समय बिताएं। नौकरी वालों के लिए समय बहुत अच्छा है।
उपायः रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
सिंहः समय खुशियां देने वाला है। परिवार के साथ खुशीपूर्वक समय बिताएंगे। धन की कमी नहीं होगी। हाथ में पैसा बना रहेगा। मन में आशंकाओं को नहीं आने दें और माहौल को पॉजिटिव बनाए रखें। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोजाना हनुमान भावुक जी का जाप करें।
कन्याः समय अच्छा रहेगा। आपकी ज़िंदगी में पुराने लोग वापिस लौट कर आएंगे। मन में चिंताएं बनी रहेंगी। छोटी मोटी परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन परेशान ना हों। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैसे की ज़्यादा मुश्किल नहीं होगी। घर में ख़ुशी से समय व्यतीत करें। नौकरी वालों को घर बैठ कर काम करना होगा, कोई मुश्किल नहीं आएगी।
उपायः रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें।
तुलाः इस सप्ताह जीवन में कुछ उथल-पुथल रह सकती है। गुस्सा नहीं करें और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करें। शांति और सोच समझ कर निर्णय लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार के साथ ख़ुशी से समय व्यतीत करें। नौकरी वाले थोड़ा संभलकर चलें।
उपायः रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
वृश्चिकः इस सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है। जितना हो सके पॉज़िटिव रहें। हाथ में पैसा बना रहेगा और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। सोच को पॉजिटिव बनाए रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें।
धनुः यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिवार में सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम को लेकर मन में एक अजीब सा डर बना रहेगा। परेशान नहीं हों आपका काम अच्छा रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय ठीक है।
उपायः रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मकरः यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। थोड़ा बहुत आलस बना रहेगा। परिवार को समय दें और खुश रहें। मन में थोड़ी अशांति रह सकती है, परेशान नहीं हों। नौकरी वालों को डरने की कोई ज़रूरत नहीं है।
उपायः रोज़ाना पक्षियों के लिए पानी रखें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
कुंभः सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सावधानी बरतें। मन ख़राब रहेगा। सोच को पॉजिटिव बनाए रखें और खुश रहें। काम चलता रहेगा और पैसा आएगा। इनवेस्टमेंट कर सकते हैं। घर वालों के साथ समय व्यतीत करें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। नौकरी और सैलरी में कोई समस्या नहीं आएगी। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।
उपायः रोज़ाना हनुमान भावुक का जाप करें।
मीनः यह सप्ताह आपके लिए ख़ुशियां लेकर आएगा। व्यापार अच्छा चलेगा। घर से व्यापार संभालें और घर वालों के साथ समय व्यतीत करें। मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। काम और नौकरी अच्छे रहेंगे।
उपायः रोजाना़ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। पक्षियों के लिए पानी रखें।

ज्योतिषी शिवम गोयल
(कुंडली एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
मोबाइलः 9413247699
ट्विटरः @AstrologerSS8