-3 जुलाई से इंडोनेशिया में हो रही अंडर-19 एवं अंडर-23 चैंपियनशिप की शुरुआत
विजय कुमार/ नई दिल्ली, 1 जुलाई।
मौजूदा एशियाई चैंपियन विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा, अंडर-23) और वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप की स्वर्ण पदक विजेता चंद्रिका भोरेश पुजारी (51 किग्रा, अंडर-19) 3 जुलाई से इंडोनेशिया के जकार्ता में शुरू होने वाली अंडर-19 एवं अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के अभियान की अगुआई करेंगे।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (ठथ्प्) ने दोनों आयु वर्गों के लिए संतुलित और मजबूत टीम की घोषणा की है, जिसमें उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव रखने वाले मुक्केबाज भी शामिल हैं। यह चैंपियनशिप भारतीय युवा मुक्केबाजों के लिए एशिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी क्षमता परखने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती सफलता को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।
टीम की घोषणा पर बी एफ आई अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, अंडर-19 और अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप हमारे युवा मुक्केबाजों के लिए एलीट स्तर की ओर बढ़ने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। विभिन्न भार वर्गों में हमारे पास अच्छी गहराई है और यह टीम भारतीय मुक्केबाजी का भविष्य है। हमारा लक्ष्य खिलाड़ियों को निरंतर अवसर देना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए आवश्यक अनुभव प्रदान करना है।
पुरुष अंडर-23 वर्ग में एशियाई चैंपियन विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) के साथ गंगा (55 किग्रा), सागर जाखड़ (60 किग्रा), वंशज (65 किग्रा), हितेश (70 किग्रा), नीरज (75 किग्रा), आर्यन मलिक (80 किग्रा), रॉकी चैधरी (85 किग्रा), हेमंत सांगवान (90 किग्रा) और ईशान कटारिया (90 किग्रा) टीम का हिस्सा हैं।
महिला अंडर-23 वर्ग में निधि (48 किग्रा) और तनु (51 किग्रा) टीम की अगुआई करेंगी। इनके अलावा निशा (54 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), निकिता चंद (60 किग्रा), काजल (65 किग्रा), शिवानी (70 किग्रा), मुस्कान (75 किग्रा), नैना (80 किग्रा) और प्रियंका (80 किग्रा) भी टीम में शामिल हैं।
अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की टीम का नेतृत्व फ्यूचर्स कप स्वर्ण पदक विजेता चंद्रिका भोरेश पुजारी (51 किग्रा) करेंगी। टीम में गुंजन (48 किग्रा), चिरोम जॉयश्री देवी (54 किग्रा) और प्राची (57 किग्रा) जैसी प्रतिभाशाली मुक्केबाज भी शामिल हैं। वहीं लड़कों की टीम में लैरेनलकपाम अंबेकर मीतेई (50 किग्रा), आदित्य (55 किग्रा), सिकंदर (60 किग्रा) सहित कई उभरते हुए खिलाड़ी शामिल हैं। चैंपियनशिप से पहले भारतीय टीम ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में तकनीकी कौशल, फिटनेस और रणनीतिक तैयारी पर विशेष ध्यान देते हुए अभ्यास किया है।
अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम (पुरूष)
विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा), गंगा (55 किग्रा), सागर जाखड़ (60 किग्रा), वंशज (65 किग्रा), हितेश (70 किग्रा), नीरज (75 किग्रा), आर्यन मलिक (80 किग्रा), रॉकी चैधरी (85 किग्रा), हेमंत सांगवान (90 किग्रा), ईशान कटारिया (़90 किग्रा)
महिलाः
निधि (48 किग्रा), तनु (51 किग्रा), निशा (54 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), निकिता चंद (60 किग्रा), काजल (65 किग्रा), शिवानी (70 किग्रा), मुस्कान (75 किग्रा), नैना (80 किग्रा), प्रियंका (80 किग्रा)
अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम (लड़के)
लैरेनलकपाम अंबेकर मीतेई (50 किग्रा), आदित्य (55 किग्रा), सिकंदर (60 किग्रा), मौसम सुहाग (65 किग्रा), प्रशांत (70 किग्रा), देवेंद्र चैधरी (75 किग्रा), लोकेश (80 किग्रा), सागर (85 किग्रा), शुभम राजपूत (90 किग्रा), लोवेन गुलिया (90 किग्रा)
लड़कियांः
गुंजन (48 किग्रा), चंद्रिका भोरेश पुजारी (51 किग्रा), चिरोम जॉयश्री देवी (54 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), चाहत (60 किग्रा), वंशिका (65 किग्रा), लक्ष्यु (70 किग्रा), अंशिका (75 किग्रा), मेघा श्योकंद (80 किग्रा), प्राची तोकस (80 किग्रा)।


