जुलाई में बदलेगी बुध, सूर्य, शुक्र और शनि की चाल… ये राशियां होंगी मालामाल!

-2 जुलाई को शनि, 4 जुलाई को शुक्र, 7 जुलाई को बुध और 16 जुलाई को सूर्य का बदल रहा गोचर

पूनम सिंह/ नई दिल्लीः 01 जुलाई, 2026।
जुलाई का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसे में सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका गहरा असर होने जा रहा है। बता दें के राशि और अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले ग्रहों में ग्रहों के राजकुमार बुध, ग्रहों के राजा सूर्य, दैत्य गुरू शुक्र और कर्मफल दाता शनि देव के नाम प्रमुख हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 जुलाई को शनि देव रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश कर रहे हैं। इसके पश्चात 4 जुलाई को शुक्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राजकुमार अपनी वृषभ राशि की यात्रा पूर्ण करने के पश्चात मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं तो 24 जुलाई को बुध देव मार्गी हो जायेंगे।
ग्रहों के राजा सूर्य देव भी 16 जुलाई को अपनी वृषभ राशि की यात्रा संपन्न करते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों के लिए जुलाई का महीना बेहत अच्छा साबित होगा।
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार शुक्र, सूर्य और बुध के इस गोचर से वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इन राशियों के जातकों के लिए धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। करियर में सफलता प्राप्ति के योग हैं। आपको आगे बढ़ने के नये मौके प्राप्त होंगे।
दूसरी ओर 2 जुलाई से शनि देव के रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करना वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर एवं कुंभ राशि के जातकों के लिए विषेश तौर पर शुभ रहेगा। आपको धन प्राप्ति के नये रास्ते खुलेंगे। आपके लिए नौकरी और व्यवसाय में आगे बढ़ने के योग हैं।
(यह आलेख भारतीय सनातन परंपरा एवं ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और जनरूचि को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके लिए कोई विशेष दावा नहीं है। अपने समाचार, लेख एवं विज्ञापन छपवाने हेतु संपर्क करेंः- ईमेलः newsa2z786@gmail.com मोबाइलः 9810103181)